TOP BANNER
Sponsored

फंदे से झूलता मिला महिला का शव, ससुरालवालों पर हत्या का आरोप

मामले की जांच में जुटी पुलिस गावां : थाना क्षेत्र के पटना में एक महिला का शव संदेहास्पद हाल में फंदे से झूलता मिला है. मृतका दिनेश पंडित ऊर्फ बूंदी पंडित की 28 वर्षीय पत्नी नीलम देवी थी. मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है. मृतका कि बहन ने

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 24, 2023 Mar 24 51 Views
Share

मामले की जांच में जुटी पुलिस

गावां : थाना क्षेत्र के पटना में एक महिला का शव संदेहास्पद हाल में फंदे से झूलता मिला है. मृतका दिनेश पंडित ऊर्फ बूंदी पंडित की 28 वर्षीय पत्नी नीलम देवी थी. मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है. मृतका कि बहन ने बताया कि मौत से पूर्व उसकी बहन मां को सुबह फोन कर घर बुला रही थी. लेकिन घर में मां और पिता के अलावा किसी के नहीं रहने की वजह से मां ने अगले दिन आने को कहा था. इसी बीच मृतका के भैंसुर डोमी पंडित ने उनकी मां को फोन कर बेटी के फांसी लगा लिए जाने की सूचना दी. जिसके बाद सभी नीलम के ससुराल पहुंचे तो देखा कि नीलम का शव तीन दरवाजा के अंदर कमरे में था और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने के जगह बाहर से बंद था.

 

आरोप लगाया कि नीलम का पति पैसा नहीं कमाता था और अगर थोड़ा बहुत कमाता भी तो उसे जुए आदि में उड़ा देता था. वहीं बच्चे के भविष्य को लेकर हमेशा नीलम का झगड़ा उसके पति से होता रहता था. उन्हें पूरा यकीन है कि नीलम का हत्या की गयी है. शव हवा में झूलने के जगह जमीन से सटा हुआ था. वहीं मृतका की मां ने कहा कि उनकी नातिन का कहना है कि उसकी मां को उसके पिता ने मार दिया है.

 

मामले की सूचना पर गावां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया. घटना को लेकर मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए गावां पुलिस को लिखित आवेदन दिया गया है. वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है.

MIDDLE
Sponsored

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories