TOP BANNER
Sponsored

पटरी पर मिला किशोरी का शव, काम की तलाश में गयी थी पटना

तिसरी :थाना इलाके के जगरनत्था स्थित लेडवा की आदिवासी बेटी का शव झाझा में रेलवे पटरी पर मिला है. मृतका किशोरी सुशील सोरेन की 16 वर्षीय बेटी मैरी सोरेन थी. मिली जानकारी के अनुसार रोजगार की तलाश में मैरी सोरेन पटना गयी थी. काम नहीं मिलने पर वह वापस लौट रही थी. इसी बीच पटरी

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 16, 2023 Mar 16 54 Views
Share

तिसरी :थाना इलाके के जगरनत्था स्थित लेडवा की आदिवासी बेटी का शव झाझा में रेलवे पटरी पर मिला है. मृतका किशोरी सुशील सोरेन की 16 वर्षीय बेटी मैरी सोरेन थी. मिली जानकारी के अनुसार रोजगार की तलाश में मैरी सोरेन पटना गयी थी. काम नहीं मिलने पर वह वापस लौट रही थी. इसी बीच पटरी पर उसका शव पाया गया. बताया जाता है कि हादसे में उसका गर्दन कट गया और मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि यह कैसे हुआ इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ पाई है. रेलवे पुलिस के अनुसार मैरी की ट्रेन से गिरने से मौत हुई है.

घटना के बाद रेलवे पुलिस ने आधार कार्ड देख कर तिसरी पुलिस से फोन पर संपर्क कर किया. जिसके बाद तिसरी पुलिस ने परिजनों को सूचित करते हुए झाझा जाकर शव की पहचान करने को कहा. सूचना पर पिता सुशील सोरेन गांव वालों के साथ झाझा रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां पर उन्होंने मैरी के शव की पहचान की. जिसके बाद कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रेलवे पुलिस ने मैरी के शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया. घटना से परिजनों पर ग़मों का पहाड़ टूट पड़ा. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories