AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

डॉक्टर के पास नंबर लगाने के लिए गूगल पर सर्च किया नंबर, शातिर ठगों ने उड़ा दिए रूपये

गिरिडीह : आप भी गूगल सर्च इंजन पर किसी का नंबर ढूंढ़ कर उसे डायल करते हैं तो सावधान हो जाइए. ऐसा करना आपके लिए कितना खतरनाक हो सकता है. यह बात आप अपने स्क्रीन पर दिख रहे इस शख्स के साथ घटे वाक्ये से आप समझ सकते हैं. दरअसल यह शख्स गिरिडीह जिले के


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : आप भी गूगल सर्च इंजन पर किसी का नंबर ढूंढ़ कर उसे डायल करते हैं तो सावधान हो जाइए. ऐसा करना आपके लिए कितना खतरनाक हो सकता है. यह बात आप अपने स्क्रीन पर दिख रहे इस शख्स के साथ घटे वाक्ये से आप समझ सकते हैं. दरअसल यह शख्स गिरिडीह जिले के गावां थाना इलाके के पटना गांव का मनोज प्रसाद यादव हैं. साइबर अपराध के शातिरों ने इनकी गाढ़ी कमाई पर सेंधमारी कर दी है और अब यह अपने साथ घटित घटना के बाद साइबर थाना पहुंचे हैं.

अपने साथ घटित घटना को लेकर मनोज प्रसाद यादव ने बताया कि उन्होंने अपने परिजन को रांची में डॉ एस नाग से दिखवाने के लिए गूगल पर उनका नंबर सर्च किया था. इस दौरान उन्हें एक नंबर मिली जिसपर बात करने पर नटवरलालों उन्हें 5 रूपये का टोकन कटवाने को कहा इसके बाद उन्होंने 5 रूपये ऑनलाइन भेज दिए. लेकिन ठगों ने उन्हें बताया कि एक लिंक भेजा जा रहा है इसपर फॉर्म भरकर 5 रुपया टोकन कटवाएं. जिसके बाद उन्होंने फॉर्म भर अकाउंट से 5 रूपये कटवाने के लिए भेजा लेकिन पैसे नहीं कटे, इसके बाद जब उन्होंने बात की तो बताया गया कि आपका अकाउंट में कुछ गड़बड़ी है. दूसरा अकाउंट नम्बर फॉर्म में डालें इसके बाद दूसरा अकाउंट डिटेल्स भी उन्होंने भेज दिया. फिर भी पैसे नहीं कटे तो ठगों ने उन्हें कहा कि पहले जो उन्होंने पैसे भेजे थे उससे नंबर लग जायेगा. इसके बाद 22 फरवरी को वे रांची चले गए. इसी बीच शाम के वक्त उनके स्टेट बैंक के खाते से 98 हजार 6 सौ 54 रूपये और बैंक ऑफ़ इण्डिया के खाते से 8 हजार कट गए. मनोज प्रसाद यादव ने बताया कि उनके मोबाइल को भी हैकरों ने हैक कर घटना को अंजाम दिया है. उन्होंने साइबर थाना पुलिस से मदद की गुहार लगायी है .

 

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories