TOP BANNER
Sponsored

अवैध रूप से गैस सिलेंडर भंडारण कर किया जा रहा था रीफिल, एसडीएम ने मारा छापा

डुमरी अनुमंडल क्षेत्र के इसरी बाजार में शुक्रवार को अवैध रूप से गैस सिलेंडर भंडारण कर रीफिल करने की शिकायत पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रेमलता मुर्मू ने 3 दुकानों में छापेमारी की. इस दौरान मौके से काफी संख्या में भरा हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर और गैस रिफिल करने वाली मशीन जब्त की गयी. इस बाबत अनुमंडल

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 10, 2023 Feb 10 20 Views
Share

डुमरी अनुमंडल क्षेत्र के इसरी बाजार में शुक्रवार को अवैध रूप से गैस सिलेंडर भंडारण कर रीफिल करने की शिकायत पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रेमलता मुर्मू ने 3 दुकानों में छापेमारी की. इस दौरान मौके से काफी संख्या में भरा हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर और गैस रिफिल करने वाली मशीन जब्त की गयी.

इस बाबत अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि लगातार शिकायत मिल रही थी की दुकानदार अवैध रूप से भरा हुआ गैस सिलेंडर का भंडारण कर उसे ब्लैक में बेच रहे हैं. जिसके बाद आज छापेमारी की गई तो शिकायत सही पाई गई. बताया कि सिलेंडरों को जब्त कर दुकानदारों पर कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है. अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा की गई कार्रवाई से धंधेबाजों में हडकंप का माहौल है. बता दें कि क्षेत्र में अवैध रूप से गैस भंडारण कर मनमाने दर से इसकी बिक्री की जा रही है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories