TOP BANNER
Sponsored

मारुती ओमनी और सेलेरियो में जोरदार टक्कर 2 की मौत, 8 घायल, 3 की हालत गंभीर

गिरिडीह : जिले में रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गयी. जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में तीन की स्थिति नाजुक बनी हुई है. मृतकों में धनबाद जिले के गोमो निवासी 38 वर्षीय सोहन मोहली और इसरी निवासी 46 वर्षीय मो0 शौकत अली है.

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 5, 2023 Feb 5 68 Views
Share

गिरिडीह : जिले में रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गयी. जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में तीन की स्थिति नाजुक बनी हुई है. मृतकों में धनबाद जिले के गोमो निवासी 38 वर्षीय सोहन मोहली और इसरी निवासी 46 वर्षीय मो0 शौकत अली है. जबकि घायलों में सेलेरियो वाहन में सवार गावां निवासी 35 वर्षीय पुरुषोत्तम पंडित, माल्डा निवासी 26 वर्षीय निशा पांडेय और ओमनी में सवार कुडको निवासी 26 वर्षीय झगरू तुरी, 19 वर्षीय रूबी कुमारी, गोमो निवासी 12 वर्षीय विवेक कुमार, 10 वर्षीय गौतम कुमार, 8 वर्षीय शोभा कुमारी और 25 वर्षीय रीना देवी शामिल है.

 

कैसे हुई घटना

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर मारुती ओमनी में सवार होकर 7 लोग डुमरी की ओर जा रहे थे. वहीं डुमरी की ओर 2 लोग सवार एक मारुती सेलेरियो वाहन आ रही थी. इसी दौरान पीरटांड थाना इलाके के पाण्डेयडीह में दोनों वाहनों के बीच आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए. वहीं ओमनी वाहन सड़क किनारे गड्ढ़े में जा गिरी जिससे दोनों वाहनों में सवार सभी बुरी तरह से घायल हो गए. घटना के बाद घायलों की चीख पुकार सुन लोग मौके पर जुटे वहीं पीरटांड थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से सभी को आनन-फानन में सदर अस्पताल भिजवाया. जहां चिकित्सक ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया. इधर एक साथ इतने घायलों के आ जाने से थोड़ी देर के लिए सदर अस्पताल में भी अफरातफरी का माहौल रहा. इसके बाद सभी घायलों का उपचार किया गया.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories