TOP BANNER
Sponsored

भीषण सड़क हादसा : टाटा सफारी और बाइक में भिड़ंत, 3 की मौत, एक घायल

बेंगाबाद : थाना एवं देवघर जिला के बुढ़ई थाना के बॉर्डर के समीप पथलजोर के पास शुक्रवार की शाम भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चोरकट्टा निवासी गुडू दास का पुत्र कैलाश दास, देवघर जिला के मारगोमुण्डा

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jan 27, 2023 Jan 27 35 Views
Share

बेंगाबाद : थाना एवं देवघर जिला के बुढ़ई थाना के बॉर्डर के समीप पथलजोर के पास शुक्रवार की शाम भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चोरकट्टा निवासी गुडू दास का पुत्र कैलाश दास, देवघर जिला के मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र के चेराकुंडी निवासी निशु कुमार दास और मंगरु दास शामिल हैं। जबकि गंभीर रूप से घायल छोटू दास का इलाज देवघर सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया गया कि सभी युवक 20 से 22 वर्ष के थे। घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया।

आक्रोश में परिजनों व ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

मृतक के परिजनों एवं स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा शव को सड़क पर रख कर एनएच 114 ए को जाम कर दिया। सूचना पाकर बुढ़ई थाना पुलिस और बेंगाबाद थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। स्थानीय प्रबुद्ध लोगों और पुलिस प्रशासन के समझाने के बाद लोग शांत हुए और जाम को हटाया गया। जिसके बाद बुढ़ई पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई करते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

विपरीत दिशा से आ रही थी टाटा सफारी, एक ही बाइक पर सभी थे सवार

मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार होकर सभी युवक मधुपुर की तरफ से डाकबंगला चौक की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान पथलजोर पहाड़ी के समीप विपिरित दिशा से आ रही एक टाटा सफारी वाहन से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक पर सवार दो युवक की मौत घटना स्थल पर ही गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन- फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा दुर्घटना की जानकारी पुलिस एवं एम्बुलेंस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए भेजा गया। इलाज के लिए ले जाने के क्रम में एक अन्य युवक की मौत रास्ते में हो गई। घटना से परिवार वालों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया।

MIDDLE
Sponsored

लिंक को क्लिक कर देखें आज की न्यूज़ बुलेटिन 

https://facebook.com/567505128726966

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories