TOP BANNER
Sponsored

सीएम हेमंत सोरेन ने की समीक्षात्मक बैठक, कहा योजनाओं को धरातल पर उतारना सर्वोच्च प्राथमिकता

गिरिडीह : सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम पर मंगलवार की देर शाम गिरिडीह पहुंचे. इसके बाद बुधवार को सीएम ने नगर भवन में गिरिडीह एवं कोडरमा जिले में क्रियान्वित विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में श्रम नियोजन एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री सत्यानन्द भोक्ता, गिरिडीह

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 18, 2023 Jan 18 32 Views
Share

गिरिडीह : सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम पर मंगलवार की देर शाम गिरिडीह पहुंचे. इसके बाद बुधवार को सीएम ने नगर भवन में गिरिडीह एवं कोडरमा जिले में क्रियान्वित विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में श्रम नियोजन एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री सत्यानन्द भोक्ता, गिरिडीह विधायक सुदीव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक सरफराज अहमद, बगोदर विधायक विनोद सिंह, बरही विधायक उमाशंकर अकेला, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डी.जी.पी श्री नीरज सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का,सचिव विनय चौबे, सचिव अबू बकर सिद्दीकी, सचिव अमिताभ कौशल, सचिव कृपानंद झा, सचिव के श्रीनिवासन, सचिव, ग्रामीण विकास विभाग प्रशांत कुमार, गिरिडीह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, कोडरमा उपायुक्त आदित्य रंजन, गिरिडीह पुलिस अधीक्षक अमित रेणु समेत कोडरमा एवं गिरिडीह जिला के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने बारी-बारी से जिलावार विभिन्न विभागों की समीक्षा की. साथ ही संबंधित अधिकारियों को योजनाओं की प्रगति तथा ग्रामीणों को योजनाओं से लाभान्वित करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए. बैठक में श्री सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार ने कई महत्वकांक्षी योजनाएं शुरू की है. ये योजनाएं धरातल पर उतरे, यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि राज्य के लोगों के विकास के लिए राज्य सरकार के द्वारा कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, ताकि लोगों को योजनाओं के माध्यम से जोड़कर उन्हें लाभान्वित किया जा सके. उन्होंने कहा कि अधिकारियों को सभी योजनाओं में गंभीरता दिखाते हुए ग्रामीणों को योजनाओं से लाभान्वित करने का उचित प्रयास किया जाना चाहिए, ताकि कोई भी लाभुक योजनाओं के लाभ से वंचित ना रहे.

MIDDLE
Sponsored

बैठक में मुख्यमंत्री ने सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, सर्वजन पेंशन योजना, प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, मनरेगा अन्तर्गत मानव दिवस सृजन, राजस्व न्यायालय, आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार, जिले में चल रही विभिन्न परियोजनाओं एवं जिलों के विधि-व्यवस्था की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिया.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories