TOP BANNER
Sponsored

सीएम से मिले विभिन्न संगठन के लोग, सौंपा मांगों से संबंधित ज्ञापन

गिरिडीह : खतियान जोहार यात्रा के तहत गिरिडीह पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को गिरिडीह सर्किट हाउस में गिरिडीह बार एसोसिएशन समेत कई संगठनों के लोगों ने मुलाकात कर अपनी-अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान गिरिडीह बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश सहाय के नेतृत्व में एसोसिएशन की टीम ने अपनी विभिन्न मांगों

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 18, 2023 Jan 18 54 Views
Share

गिरिडीह : खतियान जोहार यात्रा के तहत गिरिडीह पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को गिरिडीह सर्किट हाउस में गिरिडीह बार एसोसिएशन समेत कई संगठनों के लोगों ने मुलाकात कर अपनी-अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान गिरिडीह बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश सहाय के नेतृत्व में एसोसिएशन की टीम ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिस पर मुख्यमंत्री ने अधिवक्ताओं को उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया।

वहीं इस दौरान पोषण सखी संघ ने प्रमिला देवी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा और अपनी सेवा बहाल करने की मांग की। वहीं डीलर एसोसिएशन संघ के प्रदेश सचिव राजेश बंसल के नेतृत्व में भी एसोसिएशन के मोहम्मद इरफान आलम आदि लोगों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप और 208 पीडीएस सेंटर को पूरा बहाल करने की मांग की। साथ ही झारखंड लोकल बॉडीज फेडरेशन लखन हरिजन ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। सीएम से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर विद्याभूषण भी मुख्यमंत्री से मिले और मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करवाने की मांग की।

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories