TOP BANNER
Sponsored

पत्थर खदान में सुरक्षा मापदंडों की उड़ाई जा रही धज्जियां, सड़क हो रहा क्षतिग्रस्त

तिसरी : प्रखंड अंतर्गत बेलवाना में चल रहे पत्थर खदान में सरकारी गाइडलाइन व सुरक्षा मापदंडों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है. खदान संचालक द्वारा सारे नियमों को ताक पर रखकर पत्थर उत्खनन का कार्य करवाया जा रहा है. खदान के चारों ओर न तो फेंसिंग लगाई गयी है और न ही अन्य व्यवस्थाएं.

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 13, 2023 Jan 13 39 Views
Share

तिसरी : प्रखंड अंतर्गत बेलवाना में चल रहे पत्थर खदान में सरकारी गाइडलाइन व सुरक्षा मापदंडों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है. खदान संचालक द्वारा सारे नियमों को ताक पर रखकर पत्थर उत्खनन का कार्य करवाया जा रहा है. खदान के चारों ओर न तो फेंसिंग लगाई गयी है और न ही अन्य व्यवस्थाएं. बता दें कि चंदौरी – गोलगो मुख्य सड़क से महज कुछ ही मीटर की दुरी पर बड़े पैमाने पर पत्थर उत्खनन का कार्य किया जा रहा है.

सड़क पूरी तरह से हो चुका है जर्जर

उत्खनन से पास स्थित सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुका है. साथ ही खदान से निकलने वाले अवशेषों और धूल – कणों से सड़क का ज्यादातर हिस्सा ढक चुका है. जिसके कारण लोग जान जोखिम में डालकर वहां से गुजरते हैं. यूं कहें तो यह सड़क किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रहा है. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क पर आए दिन छोटी – बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती है. खदान के पास सुरक्षा के कोई इंतेजाम नहीं किए गए हैं.

इधर इस संबंध में जब जिला खनन पदाधिकारी सतीश नायक से जानकारी ली गई तो उन्होंने दूरभाष
पर बताया कि खदान की लीज काफी समय पूर्व दी गयी है. खदान के चारों ओर फेंसिंग लगाने के लिए पूर्व में भी नोटिस दिया जा चुका है. फिर से नोटिस किया जाएगा.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories