TOP BANNER
Sponsored

सिख समाज ने धूमधाम से मनाई लोहड़ी, प्रधान गुरुद्वारा ग्राउंड में आयोजित हुआ कार्यक्रम

गिरिडीह : लोहड़ी पर्व के अवसर पर गुरु कृपा सेवा सोसायटी के द्वारा प्रधान गुरुद्वारा ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू समेत अन्य कई गणमान्य उपस्थित हुए. मौके पर लोहड़ी कार्यक्रम की शुरुआत विधायक श्री सोनू व चरणजीत सिंह सलूजा ने लोहड़ी जलाकर की. इसके बाद मौके

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 14, 2023 Jan 14 57 Views
Share

गिरिडीह : लोहड़ी पर्व के अवसर पर गुरु कृपा सेवा सोसायटी के द्वारा प्रधान गुरुद्वारा ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू समेत अन्य कई गणमान्य उपस्थित हुए. मौके पर लोहड़ी कार्यक्रम की शुरुआत विधायक श्री सोनू व चरणजीत सिंह सलूजा ने लोहड़ी जलाकर की. इसके बाद मौके पर उपस्थित सिख समाज के लोगों ने लोहड़ी के चारों ओर परिक्रमा करते हुए आग में तिल, गजक, रेबड़ी, फूला, मंगूफली आदि डाले और सुख समृद्धि की कामना की.

इसके बाद शुरू हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का दौर जिसमें पंजाबी गानों पर लोग देर तक झूमते रहे. कार्यक्रम के दौरान विधायक व थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी को भी समाज के लोगों के आग्रह पर थिरकना पड़ा और पूरा माहौल लोहड़ी के रंग में रंगा नज़र आया. कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. वहीं न्यू कपल, न्यू बेबी बोर्न व बुजूर्गो को सम्मानित किया गया

कार्यक्रम में गुरु कृपा सेवा सोसायटी के अध्यक्ष कुशल सलूजा, सचिव प्रिंस सलूजा, गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के नरेंद्र सिंह सलूजा, चरणजीत सिंह सलूजा, कुंवरजीत सिंह सलूजा, जगजीत सिंह बग्गा, सतपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, संदीप सिंह समेत काफी संख्या में सिख समाज के लोग मौजूद थे.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories