TOP BANNER
Sponsored

उपायुक्त ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की भी ली जानकारी

गिरिडीह : उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने गुरुवार की शाम को गिरिडीह सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त अस्पताल स्थित वार्ड भी गए और मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी भी ली. इस दौरान उपायुक्त श्री लकड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों की समीक्षा की

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 13, 2023 Jan 13 54 Views
Share

गिरिडीह : उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने गुरुवार की शाम को गिरिडीह सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त अस्पताल स्थित वार्ड भी गए और मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी भी ली. इस दौरान उपायुक्त श्री लकड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों की समीक्षा की जा रही है. सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि 17 जनवरी की शाम को सीएम हेमन्त सोरेन गिरिडीह पहुंचेंगे और 18 को गिरिडीह व कोडरमा जिले के विकास योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक करेंगे. इसी कड़ी में सदर अस्पताल का निरीक्षण उनके द्वारा किया जा रहा है. यहां जो कमियां है उसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है. निरीक्षण मौके पर डीडीसी शशिभूषण मेहरा, ऐसी विलसन भेंगरा, एनडीसी डॉ. सुदेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories