TOP BANNER
Sponsored

चार पहिया वाहन की चपेट में आकर घायल हुई महिला, गंभीर हाल देख किया गया रेफर

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित गिरिडीह महाविद्यालय गिरिडीह के पास सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल घायल महिला को गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए बुधवार को

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jan 11, 2023 Jan 11 48 Views
Share

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित गिरिडीह महाविद्यालय गिरिडीह के पास सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल घायल महिला को गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए बुधवार को धनबाद रेफर कर दिया गया. घायल महिला गांडेय थाना क्षेत्र अंतर्गत भलूआ गांव निवासी रूबी सोरेन है.

घटना के बाबत परिजन सुकर बास्के ने बताया कि मंगलवार की देर रात वो बाइक से रूबी सोरेन को साथ अपने घर वापस लौट रहे थे. इसी क्रम में एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई. घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories