Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

पत्नी से हुआ विवाद तो पति ने फांसी में लटक कर दी जान 

1,330
Below feature image Mobile 320X100

 

गावां : बुधवार की सुबह गावां थाना क्षेत्र के अमझर में एक व्यक्ति का शव घर से 100 मीटर दूर पेड़ पर लटका मिला, जिसे देखते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद गावां पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार गावां थाना क्षेत्र के अमझर निवासी मनोज उर्मू (26) पिता मंजू मुर्मू का पत्नी के साथ कुछ बातों को लेकर ससुराल में विवाद हुआ। जिसके बाद मंगलवार की देर शाम मृतक अपने ससुराल से अपने घर अमझर पहुंचा। घर पहुंचने के बाद युवक ने एक बार आत्महत्या करने की कोशिश भी की परंतु परिजनों ने उसे बचा लिया। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने युवक का शव उसके घर से महज 100 मीटर दूर एक पेड़ से लटका पाया। क्षेत्र में यह बात जंगल की आग की तरह फ़ैल गई। ग्रामीण मौके पर एक जुट हुए और परिजनों को इसकी सूचना दिए जिसके बाद शव को पेड़ से नीचे उतारा गया।

वहीं सूचना मिलने के बाद गावां पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया। इसके साथ ही आगे की जांच पड़ताल में जुट गई।

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250