AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

धूमधाम से मनाया गया बाबूलाल मरांडी का जन्मदिवस, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने किया कम्बल का वितरण

गिरिडीह : झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी का 65वाँ जन्मदिवस बुधवार को गिरिडीह में भी धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव द्वारा गिरिडीह विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. गिरिडीह पूर्वी मंडल


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी का 65वाँ जन्मदिवस बुधवार को गिरिडीह में भी धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव द्वारा गिरिडीह विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. गिरिडीह पूर्वी मंडल के पिपराटांड में मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता की अध्यक्षता एवं महामंत्री प्रदीप राय के संचालन में एक कार्यक्रम का आयोजन कर बिनोद राम के नेतृत्व में स्थानीय गरीब व असहाय, वृद्ध लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया. इसके बाद गिरिडीह मध्य मंडल के बनियाडीह स्थित गाँधी नगर में भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता मनोज तुरी के नेतृत्व में एवं सुरेश साव की उपस्थिति में सैकड़ों वृद्ध व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया.

इस दौरान वृद्ध असहाय पुरुष एवं महिलाओं ने श्री मरांडी को जन्मदिवस के अवसर पर आशीर्वाद दिया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश जयसवाल, नागेश्वर दास, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मनोज मौर्या, हीरालाल राम, दिनेश राम, नरेश भोक्ता, राजेश राम, विजय राम, संतोष पंडित, संजय तुरी, छबीला देवी, रूपनारायण राम, विजय राम, चन्दो दास, बच्चू राम, दिलीप हाडी, रवि कुमार, रिंकू रजक समेत सैकड़ों कार्यकर्त्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.

इधर पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के पैतृक आवास कोदईबांक में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और दीप जलाकर बाबूलाल मरांडी का 65 वां जन्मदिवस मनाया. मौके पर रामी मरांडी, मनोज यादव, सुनील साव, रविंद्र पंडित,सुनील शर्मा, रामचंद्र यादव, सुनील सेठ, मोहन बरनवाल संदीप शर्मा सहित कई कार्यकर्त्ता मौजूद थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories