TOP BANNER
Sponsored

निजीकरण के विरोध में 27 जनवरी को हड़ताल पर रहेंगे बैंक कर्मी, की बैठक

गिरिडीह : बैंकों के निजीकरण के विरोध में रविवार को बैंक ऑफ इंडिया एम्प्लॉयज यूनियन झारखंड स्टेट गिरिडीह यूनिट की एक बैठक शहर के कोर्ट रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के प्रधान कार्यालय में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता यूनियन के जिला उपाध्यक्ष उदय कुमार सिंह ने किया. बैठक के दौरान सरकार द्वारा बैंकों

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 8, 2023 Jan 8 34 Views
Share

गिरिडीह : बैंकों के निजीकरण के विरोध में रविवार को बैंक ऑफ इंडिया एम्प्लॉयज यूनियन झारखंड स्टेट गिरिडीह यूनिट की एक बैठक शहर के कोर्ट रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के प्रधान कार्यालय में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता यूनियन के जिला उपाध्यक्ष उदय कुमार सिंह ने किया. बैठक के दौरान सरकार द्वारा बैंकों के निजीकरण का पुरजोर विरोध जताया गया.

इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि निजीकरण के विरोध में 27 जनवरी को बैंकों में सांकेतिक हड़ताल किया जाएगा. बैठक की अध्यक्षता कर रहे उदय कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से बैंक पर लगातार अटैक किया जा रहा हैं. सरकार की मानसिकता मजदूर विरोधी रही है. उसी को बदलने का प्रयास हम लोगों द्वारा किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आम लोगों को बैंकों से मिलने वाले लाभ बरकरार मिलता रहे उसी को ध्यान में रखते हुए 27 जनवरी को स्ट्राइक करने का फैसला किया गया है. बैंक कर्मियों ने कहा कि हमारा संगठन वर्ष 1991 से लगातार इस क्षेत्र में कार्य कर रहा है. कहा कि तरह-तरह का षड्यंत्र रचकर सरकार बैंकों का निजीकरण करने पर तुली हुई है. जिसको लेकर हम सभी एक दिन का हड़ताल करेंगे.

बैठक में सहायक सचिव नरेंद्र कुमार दास, कार्यकारिणी सदस्य चांदनी केडिया, शाहबाज आलम, दीपक लाल, अभिषेक कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे.

MIDDLE
Sponsored

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories