TOP BANNER
Sponsored

गावां सीएचसी में हुआ स्वास्थ्य मेला का आयोजन

गावां, गिरिडीह  गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यरूप से प्रखंड प्रमुख ललिता देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सिंह, बीडीओ महेंद्र रविदास, सांसद प्रतिनिधि भगवान दास बरनवाल, मरगूब आलम आदि लोगो ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। स्वास्थ्य शिविर में 11 तरह का शिविर लगाया गया था।

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 26, 2022 Dec 26 47 Views
Share

गावां, गिरिडीह 
गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यरूप से प्रखंड प्रमुख ललिता देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सिंह, बीडीओ महेंद्र रविदास, सांसद प्रतिनिधि भगवान दास बरनवाल, मरगूब आलम आदि लोगो ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

स्वास्थ्य शिविर में 11 तरह का शिविर लगाया गया था। मौके पर उपस्थित प्रखंड प्रमुख ललिता देवी ने कहा कि प्रचार प्रसार सही से नही होने के कारण लोग इस कैम्प में नही पहुँच पाए है। अगर सुदूरवर्ती क्षेत्र में प्रचार प्रसार किया जाता तो अधिक से अधिक लोग इसका लाभ लेता। उद्घाटन के लगभग आधे घंटे बाद संसद प्रतिनिधि व विधायक प्रतिनिधि कैम्प में पहुँचे व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पर प्रचार प्रसार नही करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।

विधायक प्रतिनिधि का आरोप था कि प्रचार प्रसार नही होने के वजह से कैम्प में एक भी मरीज नही दिख रहा है। शिविर के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति किया जा रहा है। जिसकी शिकायत सिविल सर्जन से करेंगे। उन्होंने कहा कि कैम्प का आयोजन करने से पहले सुदूरवर्ती गांव में प्रचार वाहन से प्रचार करना चाहिए थे। जो नही किया गया। वहीं थाना सांसद प्रतिनिधि भगवान दास बरनवाल ने कहा कि कल (रविवार) को गावां बाजार में प्रचार वाहन से प्रचार करते हुए देखा गया था। विधायक प्रतिनिधि का जो आरोप है वह सरासर गलत है। किसी भी पदाधिकारी पर गलत आरोप नही लगाए।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories