AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अनोखी शादी…दूल्हे का नाम ‘योगी’ और दहेज में मिला ‘बुलडोजर’

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में हुई एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बन गई है. इस विवाह में दूल्हे योगी को ‘दहेज’ में बुलडोजर दिया गया है. अब बुलडोजर के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे हैं.  दरअसल, शादी में उपहार स्वरूप बुलडोजर दिए जाने का पहला मामला सामने आया


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में हुई एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बन गई है. इस विवाह में दूल्हे योगी को ‘दहेज’ में बुलडोजर दिया गया है. अब बुलडोजर के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे हैं.  दरअसल, शादी में उपहार स्वरूप बुलडोजर दिए जाने का पहला मामला सामने आया है. लोग ‘दहेज’ के इस बुलडोजर की जमकर चर्चा कर रहे हैं.

दरअसल, जिले में सुमेरपुर थाने के देवगांव निवासी स्वामीदीन चक्रवर्ती का बेटा योगेंद्र ऊर्फ योगी भारतीय नौसेना (Indian Navy) में कार्यरत है. पिता ने अपने बेटे योगी की शादी इसी थाना इलाके के सौखर गांव निवासी परसराम प्रजापति की बेटी नेहा प्रजापति के साथ की है. नेहा सिविल सेवा की तैयारी कर रही हैं.

गत 15 दिसंबर की रात्रि में योगेंद्र उर्फ योगी और नेहा प्रजापति का विवाह सुमेरपुर कस्बे के ‘शिव लॉन गार्डन’ गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ था और 16 दिसंबर को जब विदाई हुई तब दुल्हन के पिता परसराम प्रजापति ने दहेज में बुलडोजर देकर सभी को चौंका दिया.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बताई बुलडोजर देने की वजह

योगेंद्र योगी और नेहा प्रजापति की इस शादी में उपहार स्वरूप मिले बुलडोजर ने जिले सहित पूरे प्रदेश में सुर्खियां बटोरी लीं. दुल्हन के फौजी पिता ने दामाद योगी को दहेज में बुलडोजर देकर प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है. लड़की के पिता परसराम ने बताया कि बिटिया नेहा को दहेज में ‘कार’ देते तो खड़ी रहती, लेकिन ‘बुलडोजर करेगा काम और बिटिया को मिलेंगे दाम.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories