AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

दहेज़ की बलि चढ़ी खंडोली गांव की बेटी, न्याय की मांग को लेकर परिजनों ने थाने में दिया आवेदन

बेंगाबाद : थाना क्षेत्र के खंडोली की एक बेटी फिर दहेज की बलि चढ़ गई। मृतिका का शव उसके मधुपुर थाना क्षेत्र स्थित ससुराल से फंदे के सहारे लटका हुआ बरामद किया गया है। मृतिका के ससुराल वालों द्वारा दूरभाष पर सूचना मिलने के बाद मायका से परिजन पहुंचे। तब जाकर परिजनों की मौजुदगी में


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बेंगाबाद : थाना क्षेत्र के खंडोली की एक बेटी फिर दहेज की बलि चढ़ गई। मृतिका का शव उसके मधुपुर थाना क्षेत्र स्थित ससुराल से फंदे के सहारे लटका हुआ बरामद किया गया है। मृतिका के ससुराल वालों द्वारा दूरभाष पर सूचना मिलने के बाद मायका से परिजन पहुंचे। तब जाकर परिजनों की मौजुदगी में मधुपुर मधुपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मायका वालों को शव सौंप दिया। जिसके बाद मृतिका का शव उसके मायके खंडोली लाया गया। बताया गया कि मायका पक्ष को सूचना देने के बाद मृतिका के ससुराल वाले घर से एक 2 माह के दुधमुंहे बच्चे को लेकर फरार हो गए थे। मृतिका के मायके पक्ष के लोगों ने पति मो सरफराज एवं मृतिका के सास ससुर एवं अन्य लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का आवेदन मधुपुर थाने में दिया है।

बताया गया कि बेंगाबाद थाना क्षेत्र के खंडोली के रहने वाले शमसुद्दीन अंसारी की 21 वर्षीय बेटी आयात परवीन की शादी 2 वर्ष पूर्व मधुपुर थाना क्षेत्र के नवाब मोड़ के समीप पुरनीसिंघा गांव में हुई थी। मृतिका को एक दो माह का पुत्र है। परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों द्वारा मृतिका को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। दहेज की मांग पूरी नहीं होने के कारण उसकी हत्या कर शव को फांसी से लटका दिया गया।

इधर घटना की सूचना पाकर गांडेय विधायक डॉ सरफराज अहमद खण्डोली पहुंचे और मृतिका के परिजनों को ढांढस बंधाया। मौके पर विधायक ने हर सम्भव मदद का भरोसा देते हुए न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। मौके पर विधायक ने पुलिस अधिकारियों से बात कर घटना की सच्चाई को सामने लाने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की बात कही।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories