TOP BANNER
Sponsored

बेटे के हत्या मामले में गवाह देने से पहले पिता पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

तिसरी : थाना इलाके के भंडारी रोड पर गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों द्वारा एक शख्स पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. अपराधियों ने तिसरी प्रखंड के थानसिंहडीह गांव के मुंद्रिका यादव पर 2 से 3 राउंड फायरिंग की. हालांकि  हमलावरों का निशाना चूक गया और मुंद्रिका यादव की जान बाल-बाल

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 24, 2022 Nov 24 44 Views
Share

तिसरी : थाना इलाके के भंडारी रोड पर गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों द्वारा एक शख्स पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. अपराधियों ने तिसरी प्रखंड के थानसिंहडीह गांव के मुंद्रिका यादव पर 2 से 3 राउंड फायरिंग की. हालांकि  हमलावरों का निशाना चूक गया और मुंद्रिका यादव की जान बाल-बाल बच गई. मिली जानकारी के अनुसार मुंद्रिका यादव लगभग 6 बजे शाम को तिसरी बाजार से आकर छठ तालाब स्थित अपने डेरा के कुछ ही दूरी पर खड़ा था. इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने मुंद्रिका यादव पर गोली चला दी. पहली गोली चलने के बाद मुंद्रिका यादव जान बचाकर भागने लगे, लेकिन बदमाशो ने मुंद्रिका का पीछा करते हुए और दो राउंड गोली चलाई.

 

इस बाबत मुंद्रिका यादव ने बताया कि वह थानसिंहडीह के रहने वाले हैं, लेकिन वह जमुई जिला के अरुनाबाद स्थित अपने ससुराल में  पुरे परिवार के साथ रहते थे. इसी दौरान 1 नवम्बर 2020 को  जमुई जिला के डीपी यादव और उनके गुर्गों ने अरुनाबाद स्थित घर में घुस कर उनके इंजीनियर बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले में 28 नवम्बर को उनकी गवाही होनी थी. इसके पहले हमला किया गया है.

 

इधर मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दिया. नोडल पदाधिकारी संजय राणा ने बताया कि पुलिस के द्वारा एक खोखा बरामद किया गया है. मामले की जांच चल रही है.

MIDDLE
Sponsored

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories