TOP BANNER
Sponsored

तालाब में डूबने से दो मासूम की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

गिरिडीह : जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के शिवसिंहडीह स्थित अरोड़ी डैम में रविवार को दर्दनाक घटना हो गयी. दरअसल यहां डैम में नहाने के दौरान दो मासूम गहरे पानी में समा गए और दोनों की ही मौत हो गयी. मृतकों में सुभाष अग्रवाल का पुत्र अभय कुमार उर्फ़ जयकुमार और नकुल साव का पुत्र नवनीत

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 20, 2022 Nov 20 59 Views
Share

गिरिडीह : जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के शिवसिंहडीह स्थित अरोड़ी डैम में रविवार को दर्दनाक घटना हो गयी. दरअसल यहां डैम में नहाने के दौरान दो मासूम गहरे पानी में समा गए और दोनों की ही मौत हो गयी. मृतकों में सुभाष अग्रवाल का पुत्र अभय कुमार उर्फ़ जयकुमार और नकुल साव का पुत्र नवनीत कुमार था.घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

 

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार दोपहर के वक्त अभय और नवनीत डैम में नहा रहे थे. इसी दौरान वे गहरे पानी में डूब गए. घटना की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गयी. वहीं सूचना पर जमुआ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची. घटना के बाद काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को डैम से निकाल कर जमुआ स्थित क्रेस्ट केयर हॉस्पिटल लाया गया. जहां पर चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी पाकर क्षेत्र के विधायक केदार हाजरा भी मौके पर पहुंचे और घटना पर दुःख प्रकट करते हुए शोकाकुल परिवार का ढांढस बंधाया.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories