TOP BANNER
Sponsored

नाक, कान गला के रोगियों के लिए अच्छी खबर, अत्याधुनिक तकनीक से डॉ राहुल कुमार कर हैं इलाज

सिटी केयर हॉस्पिटल में शुक्रवार और शनिवार को देते हैं मरीजों को सेवा गिरिडीह : शहर के बोड़ो मोहनपुर रोड के शिवपुरी स्थित सिटी केयर हॉस्पिटल अपने शुरुआत से ही मरीजों को अत्याधुनिक तकनीकों से बेहतर चिकित्सा उपलब्ध करवाने की दिशा में हमेशा तत्पर रहती है. ताकि वाजिब दाम में बगैर इधर उधर भटके मरीज

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Oct 26, 2022 Oct 26 94 Views
Share

सिटी केयर हॉस्पिटल में शुक्रवार और शनिवार को देते हैं मरीजों को सेवा

गिरिडीह : शहर के बोड़ो मोहनपुर रोड के शिवपुरी स्थित सिटी केयर हॉस्पिटल अपने शुरुआत से ही मरीजों को अत्याधुनिक तकनीकों से बेहतर चिकित्सा उपलब्ध करवाने की दिशा में हमेशा तत्पर रहती है. ताकि वाजिब दाम में बगैर इधर उधर भटके मरीज को यहीं पर अच्छी सुविधा उपलब्ध हो. हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ समीर राज चौधरी के कुशल प्रबंधन में हॉस्पिटल में नित नई व्यवस्था की जा रही है. इसी कड़ी अब यहां रांची के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ राहुल कुमार अत्याधुनिक तकनीक से मरीजों के उपचार के लिए गिरिडीह में अपनी सेवा दे रहे हैं. बता दे कि डॉक्टर राहुल कुमार ईएनटी हैं और वे कान, नाक व् गले से जुड़ी समस्या का निदान करते हैं. डॉ कुमार सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार को अपनी सेवा दे रहे हैं.

इस बाबत डॉ राहुल कुमार ने बताया कि गिरिडीह में अबतक कान में किसी कीड़े या कुछ घुस जाता था तो जैसे तैसे तकलीफ के साथ उसे निकाला जाता था. ऐसे में कई बार कान में घुसे पत्थर आदि नहीं निकल पाते हैं और मरीजों की समस्या बढ़ जाती है. लेकिन उनके द्वारा अब दूरबीन लगाया गया है. इसके माध्यम से कम कष्ठ में मरीजों के कान में घुसे कीड़े व अन्य चीजों को आसानी से निकाला जाता है. उन्होंने आज के ही 2 ऐसे केसों का जिक्र करते हुए बताया कि एक बच्चे के कान में पत्थर चले जाने के बाद उसे दो से तीन चिकित्सक के पास ले जाया गया, लेकिन पत्थर निकलने के बजाय पर्दा फाड़ कर अंदर चला गया. जिसे उनके द्वारा दूरबीन से निकाल लिया गया. वहीँ दूसरे मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि इसी तरह एक महिला का 10 साल से कान बहता था. आज दूरबीन से सफलता पूर्वक पर्दा बनाकर महिला का ऑपरेशन किया गया. बताया कि अत्याधुनिक तकनीक से मरीजों को गिरिडीह में ही सुविधा मिले इसके लिए वे सिटी केयर हॉस्पिटल में अपनी सेवा दे रहे हैं. लोग हॉस्पिटल आकर अपॉइंटमेंट ले सकते हैं.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories