TOP BANNER
Sponsored

जंगल में संदेहास्पद स्थिति में मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी तिसरी पुलिस

तिसरी : थाना क्षेत्र अंतर्गत खिजुरी – पेसराटांड जंगल से गुरुवार को संदेहास्पद स्थिति में अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है. फिलहाल तिसरी पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर जाँच में जुट चुकी है. शव को देखने पर ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या कर शव को जलाया गया है.

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Oct 13, 2022 Oct 13 57 Views
Share

तिसरी : थाना क्षेत्र अंतर्गत खिजुरी – पेसराटांड जंगल से गुरुवार को संदेहास्पद स्थिति में अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है. फिलहाल तिसरी पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर जाँच में जुट चुकी है. शव को देखने पर ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या कर शव को जलाया गया है. हालांकि अभी स्पष्ट तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता. पुलिसिया जांचोपरांत ही सारी चीजें स्पष्ट हो पाएंगी. मृतक के गले में बेल्ट भी बंधा हुआ पाया गया है.

इस बाबत तिसरी थाना प्रभारी पीकू प्रसाद ने बताया कि दूरभाष के माध्यम से पेसरटांड़ जंगल में एक अज्ञात शव होने की सूचना मिली थी. सूचना पर वो तिसरी इंस्पेक्टर सहदेव प्रसाद, तिसरी थाना प्रभारी पीकू प्रसाद, देवरी थाना प्रभारी, एसआई अभिमन्यु कुमार के साथ दल बल घटनास्थल पर पहुंचे. जहां गड्ढे में एक 20 से 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला. शव का ज्यादातर हिस्सा गल चुका है. फ़िलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेजा जा रहा है. हत्या सहित अन्य बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है. पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories