AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

धूमधाम से मनाया जा रहा है पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन

शहर समेत ग्रामीण इलाकों में निकाला गया मोहम्मदी जुलूस गिरिडीह : ईद मिलादुन्नबी यानि पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर गिरिडीह में भी हर ओर जश्न का माहौल रहा। यह त्योहार पूरे जिले में धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोग एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दे रहे हैं। सुबह में


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

शहर समेत ग्रामीण इलाकों में निकाला गया मोहम्मदी जुलूस

गिरिडीह : ईद मिलादुन्नबी यानि पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर गिरिडीह में भी हर ओर जश्न का माहौल रहा। यह त्योहार पूरे जिले में धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोग एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दे रहे हैं। सुबह में शहर के अलग अलग मुहल्लों में मोहम्मदी जुलूस निकाला गया। जिसमें गिरिडीह सदर विधायक सुदीव्य कुमार सोनू भी शरीक रहे। ईद मिलादुन्नबी पर शहर के प्रमुख मार्ग और मुहल्लों को रंग-बिरंगे झालरों से सजाया गया है। वहीं त्योहार को लेकर मुस्लिम इलाकों में खासा उत्साह है। घरों में पकवान बनाए जा रहे हैं।

बताया गया कि आज का दिन मुस्लिम समाज के लिए बड़ा महत्व रखता है। इस दौरान मुस्लिम धर्मगुरुओं ने जगह-जगह जुलूस की अगुआई कर लोगों को इस्लाम धर्म की महत्ता बताई और भाईचारे का संदेश दिया। कहा कि पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब ने पूरी दुनिया में फैली बुराइयों को खत्म करने का आदेश दिया था। कहा कि हर मुसलमान को पैगम्बर, कुरान तथा हदीस में बनाई गई बातें ताउम्र अमल करने की कोशिश करनी चाहिए।

इधर त्यौहार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर रही। तमाम प्रशासनिक पुलिस पदाधिकारी विधि व्यवस्था पर नज़र बनाए हुए थे। वहीं सभी चौक चोराहों, असंवेदनशील स्थलों पर काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories