TOP BANNER
Sponsored

रामकृष्ण महिला कॉलेज में राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम का हुआ अयोजन

गिरिडीह : आर के महिला कॉलेज गिरिडीह के कला भवन में शनिवार को जिला समाज कल्याण विभाग, अभिव्यक्ति फाउण्डेशन और आईक्यूएसी तथा एनएसएस के संयुक्त प्रयास से राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया गया जिसमें कॉलेज की सैकड़ों लड़कियों ने पूरे उत्साह से भाग लिया । गौरतलब है कि देश भर में सितम्बर माह में

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Sep 24, 2022 Sep 24 48 Views
Share

गिरिडीह : आर के महिला कॉलेज गिरिडीह के कला भवन में शनिवार को जिला समाज कल्याण विभाग, अभिव्यक्ति फाउण्डेशन और आईक्यूएसी तथा एनएसएस के संयुक्त प्रयास से राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया गया जिसमें कॉलेज की सैकड़ों लड़कियों ने पूरे उत्साह से भाग लिया ।

गौरतलब है कि देश भर में सितम्बर माह में कुपोषण जैसी गंभीर समस्या पर जनजागरूकता के लिये राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में आर के महिला कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेम्ब्रोम ने लड़कियों को कुपोषण से लड़ने में भोजन विविधता पर जानकारी दी और पोषण माह संकल्प करवाया।

उन्होंने कहा कि सरकार कुपोषण की समस्या के जड़ से निदान के लिये प्रतिबद्ध है और इसमें समाज के सभी वर्ग खासकर युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

MIDDLE
Sponsored

महाविद्यालय की प्राचार्या डा० मधुश्री सान्याल ने विभाग और अभिव्यक्ति फाउण्डेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम लड़कियों में पोषण की समझ बनाने के लिये जरूरी हैं और इनसे प्रेरित होकर लड़कियां परिवार और समाज में बदलाव ला सकती है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभिव्यक्ति फाउण्डेशन के सचिव कृष्णकान्त ने कहा कि भारत युवा बहुल आबादी वाला देश है और कुपोषण से मुक्ति समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिये बहुत जरूरी है। कार्यक्रम को डा० गीता डे, प्रो नीलम वर्मा, प्रो निवेदिता चौधरी, प्रो सुशील प्रो कचन, प्रो संजीव कुमार, रश्मि मसीह, महेश अमन और यूनिसेफ के अरविन्द सिंह ने संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन अभिव्यक्ति फाउण्डेशन के रूपम राय द्वारा किया गया। इस अवसर पर परिसर में विभिन्न तरह के भोजन विविधता के लिये पोषण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें लड़कियों द्वारा प्रचलित पोषणयुक्त आहार सामग्री और विधियों का प्रदर्शन किया गया। इस प्रतियोगिता में चित्रा ने प्रथम खुशी कुमारी ने द्वितीय और अलाजीना हुसैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । पोषण विविधता पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रियंका ने प्रथम, उज्मा जावीन ने द्वितीय और निक्की कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में चित्रा कुमारी ने प्रथम अनामिका मिश्रा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया वहीं स्मृति स्नेह और नाही सिंह ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

MIDDLE
Sponsored

पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं का निर्णय प्रो रश्मि प्रो कंचन और महेश अमन ने किया, पोषण प्रदर्शनी के निर्णायक संतू अधिकारी थे वहीं भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक प्रो रश्मि, प्रो कंचन, कृष्ण कान्त थे। विजेताओं के बीच पुरस्कार वितरण प्राचार्या डा० मधुश्री सान्याल, डा० नीलम वर्मा और एनएसएस के युनिट प्रभारी प्रो संजीव कुमार के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित कुमार, आशीष कुमार सिन्हा, संचारी सरकार, आरती कुमारी, मंजू कुमारी, पूनम कुमारी, रविन्द्र वर्मा, गोपाल सिंह आदि ने महत्वपूर्ण सहयोग किया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories