TOP BANNER
Sponsored

राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत पर एसडीएम व बीडीओ पहुंचे मोहनपुर, की जांच

गिरिडीह : राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायतों की जिले में लंबी फेहरिस्त है. हरेक इलाके से लगातार इस संबंध में प्रशासन को शिकायत की जा रही है. वहीं शिकायत के बाद उपायुक्त के निर्देश पर अलग अलग अधिकारियों की टीम मौके पर जाकर मामले की जांच कर रही है. ऐसे ही एक शिकायत के

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Sep 23, 2022 Sep 23 46 Views
Share

गिरिडीह : राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायतों की जिले में लंबी फेहरिस्त है. हरेक इलाके से लगातार इस संबंध में प्रशासन को शिकायत की जा रही है. वहीं शिकायत के बाद उपायुक्त के निर्देश पर अलग अलग अधिकारियों की टीम मौके पर जाकर मामले की जांच कर रही है. ऐसे ही एक शिकायत के बाद शुक्रवार को गिरिडीह एसडीएम विशालदीप खलको व बीडीओ दिलीप महतो जांच को लेकर मोहनपुर गांव पहुंचे. इस क्रम में अधिकारियों ने 3 पीडीएस दुकान का जांच किया.

मौके पर एसडीएम श्री खलको ने बताया कि शिकायत के बाद उपायुक्त के निर्देश पर जांच को आज वे लोग पहुंचे हैं. आगे नियम संगत कार्रवाई की जाएगी. वहीं उन्होंने कहा कि वे देख हैं कि आर्थिक रूप से समृद्ध लोग भी कार्डधारी हैं. उन्होंने मीडिया के माध्यम से अपील किया कि वैसे कार्डधारी जो आर्थिक रूप से मजबूत हैं वो अपना कार्ड सरेंडर करें. ताकि जरूरतमंद लोगों को राशन मिल सके.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories