AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बेटी की पढ़ाई के लिए लोन नहीं दिया, बंदूक लेकर बैंक लूटने पंहुच गया साधु

तमिलनाडु के तिरुवरुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां पर अपनी बेटी की पढ़ाई के लिए लोन नहीं देने पर एक साधु बंदूक लेकर बैंक ही लूटने पहुंच गया. इतना ही नहीं बल्कि साधु ने इस घटना को अपने फेसबुक पेज पर लाइव टेलीकास्ट भी किया. खबर है की साधु थिरुमलाई स्वामी


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

तमिलनाडु के तिरुवरुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां पर अपनी बेटी की पढ़ाई के लिए लोन नहीं देने पर एक साधु बंदूक लेकर बैंक ही लूटने पहुंच गया. इतना ही नहीं बल्कि साधु ने इस घटना को अपने फेसबुक पेज पर लाइव टेलीकास्ट भी किया. खबर है की साधु थिरुमलाई स्वामी मूलंगुडी में ईदी-मिनाल (थंडर एंड स्टॉर्म) संगम चलाते हैं. उनकी बेटी चीन से मेडिकल की पढ़ाई कर रही है. वो उसकी पढ़ाई के लिए ही लोन लेने सिटी यूनियन बैंक पहुंचे थे.

हालाँकि, बैंक अधिकारियों ने इस साधु से लोन देने के बदले संपत्ति के दस्तावेज मांगे. इस पर साधु ने कहा की जब बैंक को पैसा ब्याज के साथ वापस मिलेगा तो वो संपत्ति के दस्तावेज क्यों मांग रहे हैं. इस पर बैंक कर्मचारियों ने साधु को लोन देने से मना कर दिया और वो वहां से अपने घर चले गए. इसके बाद साधु ने घर जाकर अपनी बन्दूक राइफल उठाई और वापस बैंक जा पंहुचा. यहां बैठकर पहले साधु ने धूम्रपान किया और फिर कर्मचारियों को धमकाना शुरू कर दिया.

साधु ने बैंक कर्मचारियों से कहा कि उसे बैंक ने लोन देने से इनकार कर दिया इसलिए अब वह बैंक लूटने जा रहा है. इस दौरान साधु ने अपने फेसबुक पेज पर लाइव स्ट्रीमिंग भी शुरू कर दी. हालाँकि किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी और पुलिस ने आकर साधु को गिरफ्तार कर लिया.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories