AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

41 कदम चलना महिला को पड़ा भारी, ग्रह दशा सही करने के फेर में लुटे लाखों, जाने पूरा मामला

झारखंड : पलामू शहर के बाजार क्षेत्र में ठगी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां भविष्य बताने का दावा करने वाले दो लोगों ने एक बुजुर्ग महिला के वर्तमान के साथ बड़ा खिलवाड़ कर दिया. इससे पहले महिला उनकी साजिश को भांप पाती, उसके साथ पांच लाख रुपये की ठगी हो चुकी


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड : पलामू शहर के बाजार क्षेत्र में ठगी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां भविष्य बताने का दावा करने वाले दो लोगों ने एक बुजुर्ग महिला के वर्तमान के साथ बड़ा खिलवाड़ कर दिया. इससे पहले महिला उनकी साजिश को भांप पाती, उसके साथ पांच लाख रुपये की ठगी हो चुकी थी. बुजुर्ग महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

बता दें कि मारवाड़ी पुस्तकालय रोड सब्जी मार्केट विष्णु मंदिर के पास 15 सितंबर की शाम 5 बजे दो अज्ञात लोग महिला अन्नपूर्णा देवी के पास आए. उन्होंने कहा कि आपके ऊपर ग्रह चल रहा है. इसलिए जो जेवरात आपने पहने हैं, उनको उतारकर बैग में रख लीजिए और बिना मुड़े 41 कदम चलिए.

भारी पड़े 41 कदम

ठगों की बातों में आकर महिला ने वही किया जो उन्होंने कहा था. लेकिन 41 कदम पूरे होने के बाद जब वह पीछे मुड़ी तो दोनों ठग जेवरात लेकर रफूचक्कर हो चुके थे. ठगी का अहसास होने पर महिला ने मामले की जानकारी अपने पड़ोसी और परिजनों को दी. सभी ने ठगों की आसपास काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

करीब 5 लाख के थे जेवर

बुजुर्ग महिला के बेटे विरोतम कुमार ने बताया कि मां के बताए हुलिए के मुताबिक ठगों की उम्र 35 वर्ष के आसपास रही होगी. दोनों काले रंग की पैंट और सफेद शर्ट पहने हुए थे. गाहनों में सोने के चार कंगन, सोने की दो अंगूठी, गले की एक चेन, कान की दो बालियां थीं. जेवरात की कीमत करीब 5 लाख रुपये है.

पीड़िता अन्नपूर्णा देवी के पुत्र विरोतम कुमार ने मेदिनीनगर शहर थाना में मामला दर्ज कराया गया है. शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अभय कुमार सिन्हा ने बताया कि महिला के बेटे की ओर से तहरीर दी गई है. मामले में छानबीन की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी देखा गया है, जिसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories