AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नदी में डूबने से बिरहोर की मौत, स्थानीय प्रशासन ने नहीं ली सुध

सरिया : प्रखंड के मंदरामो पश्चिम काला पत्थर स्थिर बिरहोर टंडा में नदी में डूबकर एक बिरहोर की मौत हो गई। मृतक 40 वर्षीय बालेश्वर बिरहोर था। अबतक नहीं पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी इधर मौत के कई घंटे बीत जाने के बाद भी प्रशासन के अधिकारी बिरहोर टंडा नहीं पहुंचे थे। जिससे समाज के लोगों में


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सरिया : प्रखंड के मंदरामो पश्चिम काला पत्थर स्थिर बिरहोर टंडा में नदी में डूबकर एक बिरहोर की मौत हो गई। मृतक 40 वर्षीय बालेश्वर बिरहोर था।

अबतक नहीं पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी

इधर मौत के कई घंटे बीत जाने के बाद भी प्रशासन के अधिकारी बिरहोर टंडा नहीं पहुंचे थे। जिससे समाज के लोगों में आक्रोश है।

 

पूर्व में भी डूबकर 4 बिरहोर गंवा चुके हैं जान

 

घटना को लेकर मृतक की मां कमली बिरहोर ने बताया कि इससे पूर्व उसके पति इतवारी बिरहोर, एक महिला की नदी में डूबने से और दो युवकों के कुएं में डूबने से मौत हो चुकी है। सभी घटनाओं के बाद प्रशासनिक अधिकारी टंडा पहुंचे थे और शव के पोस्टमॉर्टम के बाद मुआवजा देने की बात कही थी, लेकिन अबतक कोई सहायता नहीं मिली।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नदी पर किया जाए पुल का निर्माण

इधर जानकारी होने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से बात की। मौके पर प्रतिनिधियों ने बताया कि बिरहोर परिवार को मुआवजा दिया जाना चाहिए। बताया कि नदी पर पुल नहीं होने के कारण ऐसी घटनाएं होती रहती है। ऐसे में अविलंब पहल करते हुए नदी पर पुल का निर्माण किया जाना चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories