TOP BANNER
Sponsored

18 सितंबर को इस शहर में हो रही तलाक पार्टी, कार्ड छपवाकर दिया जा रहा न्यौता

भोपाल : आज के जमाने में जो न हो जाए वो कम है, अभी तक आपने शादी, जन्मदिन और अन्य कार्यक्रमों के कार्ड देखे होंगे लेकिन मध्यप्रदेश के भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है जो हैरान कर देने के साथ ही चर्चाओं का विषय बना हुआ है। दरअसल भोपाल में एक तलाक पार्टी

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Sep 11, 2022 Sep 11 25 Views
Share

भोपाल : आज के जमाने में जो न हो जाए वो कम है, अभी तक आपने शादी, जन्मदिन और अन्य कार्यक्रमों के कार्ड देखे होंगे लेकिन मध्यप्रदेश के भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है जो हैरान कर देने के साथ ही चर्चाओं का विषय बना हुआ है। दरअसल भोपाल में एक तलाक पार्टी (divorce party) का आयोजन किया जा रहा है। तलाक पार्टी के लिए बकायदा शादी की तरह से कार्ड छपवाए गए हैं और मैन्यू डिसाइड कर कार्यक्रम तय किए गए हैं और जान पहचान वालों को कार्ड भेजकर तलाक पार्टी में शामिल होने का निमंत्रण दिया जा रहा है। तलाक पार्टी के लिए छपवाया गया कार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चाओं का विषय बना हुआ है।

 

18 सितंबर को होगी तलाक पार्टी

जो कार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है उसके मुताबिक तलाक पार्टी का आयोजन 18 सितंबर को भोपाल में रायसेन रोड पर एक प्राइवेट रिसोर्ट में किया जाना है। तलाक पार्टी के दौरान शादी के जैसे कार्यक्रमों के आयोजन का जिक्र भी कार्ड में है और उसमें लिखा है कि इस दौरान जयमाला विसर्जन, बारात निर्गमन के साथ जेंट्स संगीत, सद्बुध्दि शुध्दिकरण यज्ञ और मानव सम्मान में कार्य करने हेतु सात कदम और सात प्रतिज्ञा भी दिलाना शामिल है, साथ ही प्रीतिभोज का आयोजन भी तलाक पार्टी में रखा गया है।

MIDDLE
Sponsored

आयोजन का मकसद
इस अनोखी तलाक पार्टी का अनोखा आयोजन भाई वेलफेयर सोसायटी भोपाल द्वारा किया जा रहा है। इस आयोजन में बीते ढ़ाई साल में तलाक लेकर मुसीबत बन गई शादी शुदा जिंदगी से बाहर आए 18 पुरुषों को तलाक के दस्तावेज़ भी समारोहपूर्वक दिए जाएंगे। इस आयोजन के पीछे का उद्देश्य लोगों को पुरानी जिंदगी से बाहर निकालकर नई जिंदगी में आगे बढ़ाना है। इसके पीछे तर्क है कि जिस तरह शादी का जश्न मनाते हैं। लेकिन तलाक का उत्सव उससे ज्यादा जरुरी है। क्योंकि 100 में से भले 30 शादियां टूटें लेकिन उसके बाद पुरुष जिस ट्रामा से गुजरता है, उससे उसे बाहर निकालना बहुत जरूरी है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories