TOP BANNER
Sponsored

बस में युवक की संदिग्ध मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

कोलकाता से लौट रहा था वापस गिरिडीह : जिले के धनवार प्रखण्ड क्षेत्र स्थित नयकाडीह गांव निवासी दिलीप यादव की संदिग्ध स्थिति में बस के अंदर मौत हो जाने का मामला सामने आया है. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार युवक 2 दिन पहले रोजी रोटी की तलाश में कोलकाता गया था. इधर मामले को

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Sep 2, 2022 Sep 2 56 Views
Share

कोलकाता से लौट रहा था वापस

गिरिडीह : जिले के धनवार प्रखण्ड क्षेत्र स्थित नयकाडीह गांव निवासी दिलीप यादव की संदिग्ध स्थिति में बस के अंदर मौत हो जाने का मामला सामने आया है. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार युवक 2 दिन पहले रोजी रोटी की तलाश में कोलकाता गया था.

इधर मामले को लेकर परिवर्तन बस के कन्डेक्टर मुन्ना प्रसाद यादव ने बताया कि युवक कोलकाता से बस का टिकट लेकर धनवार प्रखण्ड के बलहारा आ रहा था. धनवार पहुंचने पर सवारियों के उतरने के लिए आवाज लगाया तो सवारियों ने बताया की एक युवक सीट पर अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है. इसके बाद जब नजदीक से देखा तो उसकी सांसे नहीं चल रही थी. इसके बाद धनवार थाना पुलिस को मामले की सूचना दी.

इधर सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस के जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories