TOP BANNER
Sponsored

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोश में सड़क जाम

मुआवजा की मांग जमुआ : थाना क्षेत्र के मदनपुरा में सोमवार की सुबह हुए एक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। दरअसल यहां करंट की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक कैलाश महतो का 35 वर्षीय पुत्र प्रभु वर्मा था।    मिली जानकारी के अनुसार प्रभु वर्मा

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Aug 29, 2022 Aug 29 50 Views
Share

मुआवजा की मांग

जमुआ : थाना क्षेत्र के मदनपुरा में सोमवार की सुबह हुए एक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। दरअसल यहां करंट की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक कैलाश महतो का 35 वर्षीय पुत्र प्रभु वर्मा था। 

 

मिली जानकारी के अनुसार प्रभु वर्मा सोमवार की सुबह धान की फसल देखने खेत गया था। इसी दरम्यान रास्ते में पहले से टूट कर गिरे 11 हजार हाई वोल्टेज करंट की जद में आगया। घटना के बाद तत्काल उसे जमुआ रेफरल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

घटना के बाद परिजनों पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना से परिजन समेत स्थानीय लोगों में आक्रोश है। घटना के आक्रोश में मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने सड़क जाम कर दिया।

MIDDLE
Sponsored

 

इधर सड़क जाम की सूचना पर जमुआ थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सदलबल के साथ मौके पर पहुंचें वहीं बिजली विभाग के जेई दुर्गेश नंदन सहाय भी मौके पर पहुंच लोगों को समझाने का काम कर रहे हैं। खबर लिखें जाने तक सड़क जाम लगा हुआ है।

देखें न्यूज़ बुलेटिन https://facebook.com/449946883816125

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories