AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

फाइनेंस कर्मी से लूट मामले का पुलिस ने किया उद्द्भेदन, 24 घंटे के अंदर धरे गए अपराधी

गिरिडीह : भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के अधपेलिया पुल के पास मंगलवार की शाम फाइनेंस कर्मी से हुए लूट मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. मामले में तवरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने न सिर्फ लूट को अंजाम देने वाले अपराधियों को पकड़ा है. बल्कि इस मामले में पुलिस ने लूटे गये सामानों की


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के अधपेलिया पुल के पास मंगलवार की शाम फाइनेंस कर्मी से हुए लूट मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. मामले में तवरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने न सिर्फ लूट को अंजाम देने वाले अपराधियों को पकड़ा है. बल्कि इस मामले में पुलिस ने लूटे गये सामानों की बरामदगी भी की है. इस संदर्भ में गुरुवार को पपरवाटांड़ स्थित कार्यालय में एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी.

 

उन्होंने बताया कि 17 अगस्त की सुबह भेलवाघाटी थाने में RBL फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के कर्मी शौकत अली ने आवेदन देकर अपने साथ हुए लूट की घटना की जानकारी दी. आवेदन में भुक्तभोगी शौकत अली ने बताया कि अपराधियों ने उनसे सोलाह हजार रुपया, मोबाईल, टैब ,फिगर प्रिंट स्कैनर तथा TVS SPORT मोटरसाइकिल की लूट कर ली थी.

 

आवेदन पर पुलिस ने थाना में कांड 13/22 दर्ज किया. वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृव में एक टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की गयी. जांच के क्रम में टीम ने 24 घंटे के अंदर इस घटना में शामिल चंद्रशेखर सिंह उर्फ शेखर और संतोष कुमार यादव को तिसरी के भीती गांव से गिरफ्तार कर लिया. वहीं इन दोनों के पास से पुलिस ने लूटे गये TVS SPORT कम्पनी का एक काला लाल रंग का बाइक, एक SAMSUNG कम्पनी का TAB, एक फिंगर प्रिंट स्कैनर और 2 हजार रूपये को बरामद किया. इसके अलावे पुलिस ने एक ग्रे कलर का अपाचे बाइक भी बरामद किया है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार चंद्रशेखर सिंह का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है. वहीं कांड में शामिल एक अभियुक्त फरार है. जिसके गिरफ़्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्द ही उसे पकड़ लिया जायेगा.

 

कांड के उद्द्भेदन में एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो, पुलिस निरीक्षक सहदेव प्रसाद, भेलवाघाटी थाना प्रभारी प्रशांत कुमार,गांवा थाना प्रभारी पिंटू कुमार, सहायक अवर निरीक्षक बुद्धिनाथ मार्डी, हवलदार सुरेन्द्र कुमार सिंह आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories