TOP BANNER
Sponsored

भंडारीडीह आजाद नगर में अपराधियों ने धारदार हथियार से एक युवक की हत्या,नशा करने के लिए पैसा नहीं देने पर घटना को दिया अंजाम

गिरिडीह : पचंबा थाना इलाके के भंडारीडीह आजाद नगर निवासी 28 बर्षीय जावेद अंसारी की हत्या धारदार हथियारों से कर दी गई।मृतक शनिवार की देर रात मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के खुटवाढा़व से अपने दो साथियों सागर और इलियास के साथ मुहर्रम का अखाड़ा देख कर घर लौट रहा था।इसी क्रम में आजाद नगर के समीप

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Aug 14, 2022 Aug 14 53 Views
Share

गिरिडीह : पचंबा थाना इलाके के भंडारीडीह आजाद नगर निवासी 28 बर्षीय जावेद अंसारी की हत्या धारदार हथियारों से कर दी गई।मृतक शनिवार की देर रात मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के खुटवाढा़व से अपने दो साथियों सागर और इलियास के साथ मुहर्रम का अखाड़ा देख कर घर लौट रहा था।इसी क्रम में आजाद नगर के समीप ही जावेद का तीन लोगों ने गला रेत कर हत्या कर दी।

बताया जाता है कि साकिब, मस्तान और तोफिक नामक तीन युवकों ने मृतक जावेद को रोककर पहले नशा करने के लिए 50 रुपये की मांग की,जब जावेद ने पैसा देने से मना किया तो उक्त युवकों ने जावेद समेत उनके तीन साथियों के साथ मारपीट शुरू कर दिया।जिसमें एक युवक भाग कर अपनी जान बचाई,जबकि जावेद और एक अन्य साथी के साथ उक्त युवको ने मारपीट शुरू कर दी और फिर धारदार हथियार से जावेद का गला रेत कर हत्या कर दिया।जबकि जावेद का एक साथी भी जख्मी हो गया।जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।जबकि घटना को अंजाम दे कर सभी अपराधी भगने में सफल रहे। मृतक जावेद एक फैक्ट्री में काम करता था घटना से मृतक की मां पत्नी और 3 बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना से ईलाके में भी भारी आक्रोश है।रविवार की सुबह अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने मृतक जावेद का शव नेताजी चौक में रख कर जाम कर दिया। इधर मामले की जानकारी मिलने के बाद विधायक सुदिव्य कुमार, डीएसपी संजय राणा,पंचबा थाना प्रभारी सौरव राज, नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी पुलिस जवानों के साथ जाम स्थल पर पहुंचे और परिजनों के साथ साथ ग्रामीणों को समझा-बुझाकर अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।जिसके बाद स्थानीय लोगों ने रोड जाम हटा लिया।

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories