TOP BANNER
Sponsored

धान रोपने के क्रम में हुआ वज्रपात, आधा दर्जन लोग हुए मूर्छित

देवरी : प्रखंड के बड़कीटांड में शनिवार को धान रोपने के क्रम में आधा दर्जन लोग आंशिक रूप से वज्रपात की चपेट में आ गए. हालांकि तत्काल सभी को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया. जहां उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया. वज्रपात की चपेट में आने वाले लोगों में

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Aug 13, 2022 Aug 13 37 Views
Share

देवरी : प्रखंड के बड़कीटांड में शनिवार को धान रोपने के क्रम में आधा दर्जन लोग आंशिक रूप से वज्रपात की चपेट में आ गए. हालांकि तत्काल सभी को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया. जहां उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया.

वज्रपात की चपेट में आने वाले लोगों में 41 वर्षीय शिबू हांसदा, 46 वर्षीय रति हेंब्रम, 31 वर्षीय सुलेना हेंब्रम, 30 वर्षीय जीतन मुर्मू, 30 वर्षीय सालिन हेंब्रम और 28 वर्षीय मोको सोरेन है. सभी बड़कीटांड के ही रहने वाले हैं.

घटना के बारे में बताया जाता है सभी धान की रोपाई कर रहे थे, इसी बीच बुंदा बूंदी से हल्की बारिश शुरू हुई. जिसके कारण सभी लोग बांस की झाड़ी के पास खड़ा थे. तभी अचानक जोर से मेघ गर्जन हुआ और वज्रपात से सभी मूर्छित हो गए. इस दौरान हो-हल्ला के बाद लोग जमा हुए और सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया. जहां इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया गया.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories