TOP BANNER
Sponsored

तेज रफ़्तार पिकअप वैन की टक्कर से जे आर जी बैंक के बीसी की मौत

जमुआ : थाना क्षेत्र के नवडीहा ओपी अंतर्गत शहरपुरा के पास शनिवार की रात तेज रफ़्तार पिकअप वैन की चपेट में आकर घायल हुए एक शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक शहरपुरा निवासी 42 वर्षीय गणेश प्रासद वर्मा थे. वे झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के बीसी के रूप में कार्य करते थे.

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Aug 7, 2022 Aug 7 50 Views
Share

जमुआ : थाना क्षेत्र के नवडीहा ओपी अंतर्गत शहरपुरा के पास शनिवार की रात तेज रफ़्तार पिकअप वैन की चपेट में आकर घायल हुए एक शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक शहरपुरा निवासी 42 वर्षीय गणेश प्रासद वर्मा थे. वे झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के बीसी के रूप में कार्य करते थे.

मिली जानकारी के अनुसार गणेश वर्मा अपने घर के पास स्थित बरगद पेड़ के पास खड़े थे. इसी दौरान चतरो की ओर से आ रही तेज पिकअप वैन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. घटना के बाद आनन-फानन में उन्हें परिजनों के द्वारा इलाज के लिए गिरिडीह ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया. इसी बीच रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं गांव में मातम का माहौल है.

इधर मुआवजे की मांग को लेकर रविवार की सुबह परिजनों एवं ग्रामीणों ने चतरो बेंगाबाद मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. सूचना पर पुलिस पदाधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया. इसके बाद करीब 3 घंटे के बाद गोरो मुखिया सीताराम वर्मा के द्वारा सरकारी सहायता दिलाये जाने के लिखित आश्वासन के बाद लोग मानें और सड़क से जाम हटा लिया गया.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories