TOP BANNER
Sponsored

सड़क पर वाहन लूटने वाले गिरोह का उद्द्भेदन, 4 गिरफ्तार

गिरिडीह : रेकी कर वाहन को लूटने वाले एक गिरोह का भांडाफोड़ पुलिस ने किया है. इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. शुक्रवार को डुमरी एसडीपीओ मनोज कुमार ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बीतें रविवार की रात लगभग 09.30 बजे निमियाघाट थानान्तर्गत जी० टी० रोड

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Aug 5, 2022 Aug 5 44 Views
Share

गिरिडीह : रेकी कर वाहन को लूटने वाले एक गिरोह का भांडाफोड़ पुलिस ने किया है. इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. शुक्रवार को डुमरी एसडीपीओ मनोज कुमार ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बीतें रविवार की रात लगभग 09.30 बजे निमियाघाट थानान्तर्गत जी० टी० रोड हेठनगर धर्मकांटा के समीप अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा एक टाटा मैजिक मालवाहक को लूट लिया गया था.  इस संबंध में टाटा मैजिक मालवाहक के चालक धनबाद के धैया निवासी त्रिलोकी कुमार सिंह के आवेदन के आधार पर निमियाघाट थाना में काण्ड सं0 74 / 2022 दर्ज किया गया.

वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित रेणु के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. इसके बाद छापामारी दल ने तकनिकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर पहले राजू बंगाली को गिरफ्तार किया. जिसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अन्य 08 साथियों का नाम बताया तथा लूटे गए वाहन को कतरास के सौरम कसेरा उर्फ छोटू कसेरा के पास बेचने के लिए पहुचाने की बात बताई. उसके बयान के आधार पर पुलिस टीम ने सौरम कसेरा उर्फ छोटू कसेरा को गिरफ्तार किया गया तथा दोनों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर लूटी गई टाटा मैजिक मालवाहक वाहन को कतरास थाना के रामकली ओ०पी० क्षेत्र अन्तर्गत से बरामद कर लिया गया.

 

जीटी रोड में कई घटना को दिया जा चुका है अंजाम

 

एसडीपीओ ने बताया कि इस कांड में संलिप्त रीतिक कुमार गुप्ता एवं अनिल कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया गया है. अभियुक्तों ने निमियाघाट थानाक्षेत्र के अलावे तोपचांची थाना, राजगंज थाना आदि क्षेत्रों में जी० टी० रोड में कई घटना को अंजाम देने की बात बताई है. अभियुक्तों के विरूद्ध तोपचांची थाना एवं राजगंज थाना में काण्ड दर्ज है. उन्होंने बताया कि अभियुक्तों द्वारा मुख्य रूप से बंगाल नम्बर की मालवाहक छोटी गाड़ियों को रेकी कर घटना को अंजाम दिया जाता था. इस गिरोह का मुख्य सरगना राजु बंगाली उर्फ राजु साव इसरी बाजार (रेलवे गेट नं0 14), निमियाँघाट थाना का रहने वाला है. एसडीपीओ ने बताया कि गिरोह में शामिल अन्य लोगों के गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी जारी है. जल्द ही सभी पुलिस गिरफ्त में होंगे.

MIDDLE
Sponsored

 

कांड के उद्द्भेदन डुमरी एसडीपीओ मनोज कुमार, डुमरी अंचल पुलिस निरीक्षक परमेश्वर लेयांगी, निमियघाट थाना प्रभारी साधन कुमार थाना, डुमरी थाना प्रभारी राजु कुमार मुण्डा, निमियाँघाट थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक असीम कुजुर, सहायक अवर निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार एवं निमियघाट थाना, डुमरी थाना में प्रतिनियुक्त सशस्त्र बल के जवानों की भूमिका रही.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories