TOP BANNER
Sponsored

निजी विद्यालय में वज्रपात, एक बच्चे की मौत, 2 झुलसे

तिसरी : प्रखंड के गोलगो में मंगलवार की दोपहर एक निजी विद्यालय में हुए वज्रपात से एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं दो बच्चे बुरी तरह झुलस गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा दोनों बच्चों को तिसरी स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां दोनों का इलाज जारी है।   जानकारी के अनुसार बच्चे गोलगो स्थित ब्रिलियंट

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Aug 2, 2022 Aug 2 46 Views
Share

तिसरी : प्रखंड के गोलगो में मंगलवार की दोपहर एक निजी विद्यालय में हुए वज्रपात से एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं दो बच्चे बुरी तरह झुलस गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा दोनों बच्चों को तिसरी स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां दोनों का इलाज जारी है।

 

जानकारी के अनुसार बच्चे गोलगो स्थित ब्रिलियंट पब्लिक नामक एक निजी स्कूल में पढाई करने गए थे। तभी बारिश के साथ विद्यालय में ही वज्रपात हो गई । जिसके चपेट में आने से 10 वर्षीय लक्ष्मण दयाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजेश मुर्मू की पुत्री रितिका मुर्मू और पाइका मुर्मू का पुत्र आशीष मुर्मू बुरी तरह झुलस गए हैं।

 

इस संबंध में परिजन ने बताया कि लंच के लिए ब्रेक होने पर बच्चे भोजन कर रहे थे। तभी यह घटना हुई । विद्यालय में तड़ित चालक नहीं लगा हुआ था। घटना के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories