AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

शादी समारोह से लौट रही कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, तीन घायल

गावां : गावां थाना क्षेत्र के केंदुआडीह में शनिवार की सुबह कार पलटने से एक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। अपने पूरे परिवार के साथ नवादा से तिसरी शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। जिसके बाद स्थानीय लोगो ने 108 एम्बुलेंस के मदद से सभी


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : गावां थाना क्षेत्र के केंदुआडीह में शनिवार की सुबह कार पलटने से एक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। अपने पूरे परिवार के साथ नवादा से तिसरी शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। जिसके बाद स्थानीय लोगो ने 108 एम्बुलेंस के मदद से सभी घायलों को गावां सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉ काजिम खान ने एक व्यक्ति को देखते ही मृत घोषित कर दिया। जबकि दो महिलाओं को गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वंही एक महिला का हल्का चोट लगने के वजह से घर भेज दिया गया।

 

जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त कार में 5 लोग सवार थे। तीसरी थाना क्षेत्र के गम्हरियाटांड निवासी प्रभात लाल बरनवाल, पिता स्व सरजू लाल बरनवाल, कविता देवी पति राजेन्द्र प्रसाद, पूनम देवी पति मनोज बरनवाल व मीरा देवी पति दीपक कुमार बरनवाल कार में सवार होकर नवादा से एक शादी समारोह से वापस घर की ओर आ रहे थे। प्रभात लाल बरनवाल के साथ कार में उनके तीनो भाई की पत्नी भी सवार थी। इसी बीच केंदुआडीह के पास चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से खेत मे जा गिरा। इधर थाना प्रभारी पिंटू कुमार से पूछे जाने पर बताया कि केंदुआडीह के पास सड़क दुर्घटना में एक कि मौत हो गई। जिसे पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories