TOP BANNER
Sponsored

बिजली चोरी के आरोप में छह पर एफआईआर दर्ज

गावां : थाना क्षेत्र के माल्डा पंचायत के सिरी और पाण्डेयडीह गांव में बिजली चोरी के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत विद्युत कनीय अभियंता मधुसूदन मांझी के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा छापेमारी अभियान चला कर बिजली चोरी कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। छापेमारी के बाद विद्युत कनीय

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Jun 24, 2022 Jun 24 56 Views
Share

गावां : थाना क्षेत्र के माल्डा पंचायत के सिरी और पाण्डेयडीह गांव में बिजली चोरी के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत विद्युत कनीय अभियंता मधुसूदन मांझी के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा छापेमारी अभियान चला कर बिजली चोरी कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। छापेमारी के बाद विद्युत कनीय अभियंता के द्वारा थाने में लिखित आवेदन देकर बिजली चोरी करने वाले छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। कनीय अभियंता मधुसूदन मांझी ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर जांच अभियान चलाया गया था। जिसमें सिरी निवासी सुरेंद्र महतो, बिनोद यादव, महावीर प्रसाद यादव एवं अर्जुन प्रसाद यादव के अलावा पांडेयडीह निवासी अर्जुन पांडेय और बच्चू पांडेय को अवैध ढंग से बिजली का उपभोग करते पकड़ा गया है। सभी पर छह-छह हजार रुपए का जुर्माना लगाते हुए विद्युत चोरी का प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories