TOP BANNER
Sponsored

महिला ने एक साथ जन्मे तीन बच्चे, सभी स्वस्थ्य

क्षेत्र में बना चर्चा का विषय जमुआ : प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चियों को जन्म दिया है. तीनों बच्चियां और मां पूरी तरह से स्वस्थ्य है. मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पोबी निवासी सुनील वर्मा की 28 वर्षीय पत्नी माधुरी कुमारी ने मंगलवार को तीन बच्चियों

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 24, 2022 May 24 58 Views
Share

क्षेत्र में बना चर्चा का विषय

जमुआ : प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चियों को जन्म दिया है. तीनों बच्चियां और मां पूरी तरह से स्वस्थ्य है. मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पोबी निवासी सुनील वर्मा की 28 वर्षीय पत्नी माधुरी कुमारी ने मंगलवार को तीन बच्चियों को जन्म दिया. वहीं एक साथ तीन बच्चियों का जन्म होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना गया है. लोग इसे कुदरत का करिश्मा बताते हुए सभी के बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं.

इस बाबत सहिया संगीता यादव ने कहा कि प्रसव पीड़ा की सूचना मिलते ही ममता वाहन से प्रसूता को जमुआ सीएचसी लाया गया. आंगनबाड़ी केंद्र दक्षिणी भाग में धात्री माता का नियमित टीकाकरण किया जाता रहा व उपलब्ध कराए गए पौष्टिक आहार का सेवन करते रही परिणामस्वरूप जच्चा बच्चा दोनों ही स्वस्थ है.

वहीं तीन बच्चों के जन्म पर जमुआ के प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डॉ राजेश कुमार दूबे ने कहा कि रेयर केस में ऐसा संभव होता है. आश्चर्य की कोई बात नहीं है. निर्धारित विभागीय प्रावधानों के तहत सहयोग किया जायेगा.

MIDDLE
Sponsored

इधर बच्चियों के जन्म पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि माधुरी कुमारी के परिजन आर्थिक रूप से कमजोर हैं एक साथ तीन बच्चों का लालन पालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने संबंधित विभाग,जनप्रतिनिधि,सामाजिक संगठन के लोगों को आगे आकर आर्थिक सहयोग करने की अपील की है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories