TOP BANNER
Sponsored

324 घरो में गृहे गृहे गायत्री यज्ञ संपन्न हुआ

गावां : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के आह्वान पर बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गृहे गृहे गायत्री यज्ञ कार्यक्रम के तहत गावां प्रखण्ड के चिहुटियां, मंझने, बिरने,अमतोरो, गांवा, बादीडीह ,माल्डा, पटना, सेरुआ, चेरवा, नगवां, ग़दर, बिशुनपुर, पिहरा, खेरडा आदि जगहों के 324 घरो में एक साथ एक समय में गायत्री यज्ञ संपन्न

Gawan Block Avatar
By Gawan Block May 16, 2022 May 16 45 Views
Share

गावां : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के आह्वान पर बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गृहे गृहे गायत्री यज्ञ कार्यक्रम के तहत गावां प्रखण्ड के चिहुटियां, मंझने, बिरने,अमतोरो, गांवा, बादीडीह ,माल्डा, पटना, सेरुआ, चेरवा, नगवां, ग़दर, बिशुनपुर, पिहरा, खेरडा आदि जगहों के 324 घरो में एक साथ एक समय में गायत्री यज्ञ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए प्रखण्ड संयोजक अनिल कुमार ने अपने गुरु देव के विचार के संदर्भ में कहा कि एक साथ एक समय यज्ञ करने से युद्ध और आतंक का माहौल खत्म होगा। प्रर्यावरण शुद्ध बनेगा। नकारात्मक माहौल सकारात्मक माहौल में बदलेगा। रोग निवारण,स्वास्थ्य संवर्धन होगा। इस अवसर पर सभी यज्ञ करने वालों को नियमित गायत्री उपासना, समय दान, अंशदान, बलिवैश्व यज्ञ, पत्रिका पाठक संकल्प, बुराइयों का त्याग, विभिन्न प्रकार के संस्कार कराने का संकल्प कराया गया।इस कार्यक्रम में सीमा भारती, राजेंद्र विश्व कर्मा,लखन विश्वर्मा, अयोध्या यादव, अंजू देवी, संध्या देवी, मीना देवी, दिनेश यादव, नकुल विश्वकर्मा, संगीता आर्या,आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories