TOP BANNER
Sponsored

बोकारो से लखीसराय शराब खपाने की थी योजना, जमुआ थाना पुलिस ने पकड़ा

चालक और उपचालक गिरफ्तार जमुआ : अवैध रूप से बोकारो जिले से बिहार के लखीसराय में शराब खपाने की योजना को गिरिडीह जिले के जमुआ थाना पुलिस ने विफल कर दिया है। वहीं इस मामले में पुलिस दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है। गुरुवार को इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह ने

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 12, 2022 May 12 54 Views
Share

चालक और उपचालक गिरफ्तार

जमुआ : अवैध रूप से बोकारो जिले से बिहार के लखीसराय में शराब खपाने की योजना को गिरिडीह जिले के जमुआ थाना पुलिस ने विफल कर दिया है। वहीं इस मामले में पुलिस दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है। गुरुवार को इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस को मिले गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के चितरडीह के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया गया। अभियान के दौरान ही जांच में एक ट्रक से 50 पेटी अवैध शराब को जब्त किया गया। वहीं ट्रक में सवार वाहन चालक रामनगर चास निवासी दीपक कुमार सोनी और उपचालक बोकारो आजाद नगर निवासी लाल मोहन सिंह को गिरफ्तार किया गया है। जिसे जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि मामले में वाहन मालिक को आरोपी बनाते हुए धंधे में संलिप्त अन्य लोगों को चिंहित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अभियान में जमुआ थाना प्रभारी के अलावे एसआई सुमंत कुमार, अशोक कुमार, बासुदेव प्रसाद वर्मा, टेकलाल वर्मा समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

MIDDLE
Sponsored

https://fb.watch/cYPrYf_uLw/

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories