TOP BANNER
Sponsored

बस पड़ाव में प्रवेश शुल्क बढ़ाए जाने का विरोध, बस ऑनर एसोसिएशन ने सौंपा आवेदन

उपनगर आयुक्त से पुर्नविचार किए जाने की रखी मांग गिरिडीह : बस पड़ाव प्रवेश शुल्क में बढ़ोतरी का गिरिडीह बस ऑनर एसोसिएशन ने विरोध जताया है। एसोसिएशन सदस्यों का कहना है कि मनमाने तरीके से प्रवेश शुल्क में बढ़ोतरी कर दी गई है। शनिवार को एसोसिएशन ने लोगों ने इस मसले पर अपना विरोध प्रकट

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 7, 2022 May 7 50 Views
Share

उपनगर आयुक्त से पुर्नविचार किए जाने की रखी मांग

गिरिडीह : बस पड़ाव प्रवेश शुल्क में बढ़ोतरी का गिरिडीह बस ऑनर एसोसिएशन ने विरोध जताया है। एसोसिएशन सदस्यों का कहना है कि मनमाने तरीके से प्रवेश शुल्क में बढ़ोतरी कर दी गई है। शनिवार को एसोसिएशन ने लोगों ने इस मसले पर अपना विरोध प्रकट करते हुए उप नगर आयुक्त स्मिता कुमारी को एक आवेदन सौंपा। साथ ही इस पर विचार करने की मांग की।

मौके पर एसोसिएशन सदस्यों ने कहा कि कोरोना काल व अन्य मद में बढ़ोतरी के कारण पहले से ही कई बस मालिकों और अन्य यात्री वाहन संचालकों की स्थिती दयनीय है। ऐसे में अब प्रवेश शुल्क में सौ से डेढ़ सौ प्रतिशत की वृद्धि कर दोहरा चोट दिया जा रहा है।

एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजू खान ने कहा कि प्रवेश शुल्क वृद्धि कर देने से इसका असर यात्रियों के जेब पर पड़ेगा। 30 अप्रैल को बस स्टैंड टोल की हुई नीलामी दर में 10% की वृद्धि की गई है। लेकिन प्रवेश शुल्क की जो नई दर तय की गई है वह काफी अधिक है। यदि इसपर कोई पहल नहीं की जाती है तो एसोसिएशन द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा।

MIDDLE
Sponsored

इधर एसोसिएशन के आवेदन पर उप नगर आयुक्त ने पुर्नविचार का आश्वासन दिया है। इस संबंध ने एक बैठक भी बुलाई गई है।

आवेदन सौंपने में एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप समानता, उपाध्यक्ष राजू खान, छोटू खान, कैलाश राम, निशांत जयसवाल, राजू जयसवाल, प्रकाश सिंह आदि शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories