TOP BANNER
Sponsored

गावां में धूमधाम से मनाया गया ईद-उल-फितर का त्यौहार

गावां : गावां और इसके आसपास क्षेत्रों में ईद-उल- फितर का त्यौहार मंगलवार को हर्ष उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह में मुस्लिम समाज के लोगों ने गावां प्रखंड के विभिन्न मस्जिदों, ईदगाहों और कब्रिस्तान में ईद की नमाज अदा की। इस दौरान लोगों ने देश में अमन, चैन और भाईचारा के लिए

Gawan Block Avatar
By Gawan Block May 3, 2022 May 3 50 Views
Share

गावां : गावां और इसके आसपास क्षेत्रों में ईद-उल- फितर का त्यौहार मंगलवार को हर्ष उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह में मुस्लिम समाज के लोगों ने गावां प्रखंड के विभिन्न मस्जिदों, ईदगाहों और कब्रिस्तान में ईद की नमाज अदा की। इस दौरान लोगों ने देश में अमन, चैन और भाईचारा के लिए दुआ मांगी। जामा मस्जिद गावां, नगवां मस्जिद, बिरने मस्जिद, मंझने मस्जिद व पिहरा पूर्वी मस्जिद समेत प्रखंड के सभी मस्जिदों में नमाज अदा कराई गई। इसके अलावा गावां मस्जिद नगवां मस्जिद आदि क्षेत्रों में सुबह सात बजे से 10 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों में ईद की नमाज अदा की गई। अकलियत वेलफेयर सोसायटी के सचिव व्हाब खान ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण दो साल तक मस्जिद, ईदगाह में ईद की सामूहिक नमाज अदा नहीं की गई थी। इस कारण इस वर्ष मस्जिद, ईदगाह, कब्रिस्तान आदि इलाकों में ईद की नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समाज के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज अदा करने और एक दूसरे को ईद की बधाई देने के बाद लोग रिश्तेदारों, मित्रों के घर जाकर लच्छा व अन्य पकवान का आनंद लिया। गावां प्रखंड के मंझने, बिरने, पिहरा पूर्वी, नगवां, पिहरा पश्चिमी आदि क्षेत्रों में ईद को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया।

विधि-व्यवस्था के लिए जगह-जगह तैनात थे दंडाधिकारी व पुलिस

गावां में ईद-उल-फितर त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जगह- जगह दंडाधिकारी और पुलिस की तैनाती प्रशासन की ओर से की गई थी। मस्जिदों के पास भी पुलिस तैनात थी। पुलिस असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी थी। गावां थाना प्रभारी पिंटू कुमार ने कहा कि इलाके में ईद-उल-फितर शांति पूर्वक मनाया गया है। हर चौक-चौराहे पर पुलिस की तैनाती की गई थी। ताकि प्रखंड में शांतिपूर्ण तरीके से ईद पर्व मनाया गया।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories