AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

चारपहिया वाहन के बीच हुई जोरदार टक्कर, बाल बाल बचे दूल्हा-दुल्हन व अन्य

डुमरी : गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग के चैनपुर स्थित लटकट्टो जंगल के पास शनिवार की सुबह 2 चारपहिया वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि गनीमत रही कि वाहन में सवार लोगों को सिर्फ चोट पहुंची है कोई


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

डुमरी : गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग के चैनपुर स्थित लटकट्टो जंगल के पास शनिवार की सुबह 2 चारपहिया वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि गनीमत रही कि वाहन में सवार लोगों को सिर्फ चोट पहुंची है कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार डुमरी के इसरी बाजार में शादी के बाद महिंद्रा के मराजों वाहन में दुल्हन को लेकर बारात देवघर के देवीपुर वापस लौट रही थी। इसी बीच लटकट्टों जंगल के नजदीक बेलेनो वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। घटना से दूल्हा गाड़ी में सवार लोग चोटिल हो गए। घटना की सूचना पर तत्काल दुल्हन के परिजन मौके पर पहुंचे और सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं बेलेनो में सवार सभी लोगों के मौके से भाग जाने की सूचना है। मामले की जानकारी पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories