AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रिश्वत नहीं देने पर निर्माणधीन आवास योजना को वन विभाग की टीम ने किया धवस्त, लाभुकों ने लगाया आरोप

तिसरी : गिरिडीह जिले में वन भूमि पर अतिक्रमण का दौर जारी है। विभागीय सूचना के बावजूद भी कई अतिक्रमणकारी अपने रसूख और रिश्वत के कारण उस पर दखल काबिज है लेकिन जो गरीब वन कर्मियों को नजराना नहीं दे पाते उनके आशियाने को ध्वस्त कर देने काम वन विभाग की टीम कर रही है।


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

तिसरी : गिरिडीह जिले में वन भूमि पर अतिक्रमण का दौर जारी है। विभागीय सूचना के बावजूद भी कई अतिक्रमणकारी अपने रसूख और रिश्वत के कारण उस पर दखल काबिज है लेकिन जो गरीब वन कर्मियों को नजराना नहीं दे पाते उनके आशियाने को ध्वस्त कर देने काम वन विभाग की टीम कर रही है। ऐसा ही एक आरोप तीसरी प्रखंड के रंगमटीया गांव के धोबी ठाकुर और अनीता देवी ने वन विभाग की टीम पर लगाया है।सोमवार को वन विभाग की टीम ने निर्माणाधीन दो प्रधानमंत्री आवास को जेसीबी लगाकर ध्वस्त कर दिया। जिसके लाभुक धोबी ठाकुर और अनीता देवी ने बताया कि वह लोग बरसों से वन भूमि पर मिट्टी और खपरैल का घर बनाकर रहते आ रहे थे। बहुत मुश्किल से उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना मिला था,लेकिन वनरक्षी राजेंद्र कुमार द्वारा वन भूमि पर आवास बनाने के नाम पर 25 हजार बतौर रिश्वत मांगी गई थी जिसमें उन्होंने 10 हजार दिया भी था, पूरा पैसा नहीं देने पर वनरक्षी राजेंद्र कुमार व उनके सहयोगी कर्मियों ने निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास योजना को बगैर नोटिस दिए तोड़ दिया, साथ ही अनीता देवी की पुत्री ने वनरक्षी राजेंद्र कुमार पर छेडख़ानी का भी आरोप लगाया है और मामले को लेकर तीसरी थाना में आवेदन दे कर कार्रवाई की मांग की है।

इधर वनरक्षी राजेंद्र कुमार ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है और उन्होंने कहा कि नियम संगत कार्रवाई की गई है।

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories