TOP BANNER
Sponsored

दु:खद : नहाने के दौरान तालाब में डूबने लगा बड़ा भाई, बचाने के क्रम में छोटा भाई भी डूबा, मौत

गिरिडीह : जिले के नवडीहा ओपी क्षेत्र के गोरो गांव में मंगलवार की दोपहर दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गयी. मृतक कालो यादव का पुत्र अमित कुमार और अंकित कुमार था. मिली जानकारी के अनुसार स्कूल से घर लौटने के बाद अमित और अंकित दोनों भाई घर के पास स्थित तालाब

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 19, 2022 Apr 19 41 Views
Share

गिरिडीह : जिले के नवडीहा ओपी क्षेत्र के गोरो गांव में मंगलवार की दोपहर दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गयी. मृतक कालो यादव का पुत्र अमित कुमार और अंकित कुमार था.

मिली जानकारी के अनुसार स्कूल से घर लौटने के बाद अमित और अंकित दोनों भाई घर के पास स्थित तालाब में नहाने गए थे. इसी दौरान बड़ा भाई डूबने लगा. भाई को डूबता देख छोटा भाई भी उसे बचाने गया, लेकिन दोनों काल के गाल में समा गए. घटना के बाद मौके पर मौजूद बच्चों ने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद परिजन व ग्रामीण तालाब पहुँचे और बच्चों को तालाब से निकाल कर जमुआ स्वास्थ्य केंद्र ले गए. जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन है. वहीं पूरे गांव में मातम है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories