TOP BANNER
Sponsored

वेतन नहीं मिलने के कारण जलापूर्ति केंद्र कर्मी करेंगे हड़ताल, नगर निगम से भुगतान की मांग

गिरिडीह : वेतन भुगतान की मांग को लेकर सोमवार को झगरी जलापूर्ति केंद्र के 8 कर्मी नगर निगम पहुँचे और उप नगर आयुक्त और उप महापौर को आवेदन सौंप कर पिछले 4 महीनों से बकाए वेतन की भुगतान किये जाने की मांग की. मौके पर कर्मियों ने बताया कि इस केंद्र में 8 लोग कार्यरत

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 18, 2022 Apr 18 57 Views
Share

गिरिडीह : वेतन भुगतान की मांग को लेकर सोमवार को झगरी जलापूर्ति केंद्र के 8 कर्मी नगर निगम पहुँचे और उप नगर आयुक्त और उप महापौर को आवेदन सौंप कर पिछले 4 महीनों से बकाए वेतन की भुगतान किये जाने की मांग की.

मौके पर कर्मियों ने बताया कि इस केंद्र में 8 लोग कार्यरत है. पहले इस केंद्र का संचालन पीएचइडी के द्वारा किया जा रहा था, लेकिन दिसम्बर महीने से केंद्र का जिम्मा नगर निगम के हाथ में आगया और तब से इन्हें वेतन नहीं मिली है. कर्मियों ने बताया कि वेतन नहीं मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति ख़राब हो रही है. बच्चों के स्कूल से लेकर राशन तक में दिककत हो गया है. कर्मियों ने कहा कि अगर 2 से 3 दिनों के अंदर वेतन भुगतान नहीं किया जाता है तो वे सभी हड़ताल पर चले जायेंगे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories