TOP BANNER
Sponsored

सूर्यदेव की कृपा से इन राशियों के जीवन में आएँगी खुशियां, आज हर तरफ से मिलेगा फायदा

ग्रहों की स्थिति-सूर्य, बुध, राहु मेष राशि में हैं। केतु और चंद्रमा तुला राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं। शुक्र और मंगल कुंभ राशि में हैं मेष राशि- जीवनसाथी और स्‍वयं के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शनै-शनै आप आगे बढ़ते जा रहे हैं।

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 17, 2022 Apr 17 96 Views
Share

ग्रहों की स्थिति-सूर्य, बुध, राहु मेष राशि में हैं। केतु और चंद्रमा तुला राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं। शुक्र और मंगल कुंभ राशि में हैं

मेष राशि- जीवनसाथी और स्‍वयं के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शनै-शनै आप आगे बढ़ते जा रहे हैं। काली वस्‍तु का दान करें।

वृषभ राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। सरकारी तंत्र से गाज गिर सकती है पंगा न लें। व्‍यापार आपका ठीक चलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक ठाक है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। गणेश जी की अराधना करते रहें।

MIDDLE
Sponsored

मिथुन राशि- स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। आय का मार्ग सही दिख रहा है। रुपए-पैसे आते रहेंगे। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। अन्‍यथा नुकसान हो सकता है। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान देने की जरूरत है। मां काली की अराधना करते रहें।

कर्क राशि- स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में स्थिति गड़बड़ है। सीने में विकार की आशंका है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्‍यम है। फिर भी शुभता बढ़ी हुई है। जीवन में थोड़ी तरक्‍की या कुछ अच्‍छे की तरफ आप आगे बढ़ेंगे। पीली वस्‍तु पास रखें। काली वस्‍तु का दान करें।

सिंह राशि- पराक्रम रंग लाएगा। जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही समय होगा। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान रखें। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें। अच्‍छा होगा।

MIDDLE
Sponsored

कन्‍या राशि- स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित हो सकता है। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी से बचें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से ठीक-ठाक चलते रहेंगे। मां काली की अराधना करते रहें।

तुला राशि- अपने और जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। प्रेम और संतान की स्थिति सही चलती रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नई और शुभ स्थिति बन सकती है। पीली वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- मन व्‍याकुल रहेगा। मानसिक चिंता सताएगी। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, सिरदर्द और नेत्र पीड़ा परेशान कर सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति बड़ी अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही दिख रहे हैं। पीली वस्‍तु का पास रखना आपके लिए अच्‍छा रहेगा।

धनु राशि- आय के नए मार्ग प्रशस्‍त होंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। मन थोड़ा सा व्‍याकुल रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। बजरंग बाण का पाठ करें। शुभ होगा।

मकर राशि- स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार का विस्‍तार होगा। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। कोर्ट-कचहरी से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत बढ़िया है। व्‍यापार भी ठीक है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ राशि- जोखिम से उबर चुके हैं। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। सम्‍मान के प्रति सचेत रहें। बाकी व्‍यवसाय, प्रेम, संतान सब बहुत अच्‍छी स्थिति में आ चुके हैं। मां काली की अराधना करते रहें।

मीन राशि- जोखिम भरा समय है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। बस स्‍वास्थ्‍य पर थोड़ा ध्‍यान दें। सफेद वस्‍तु किसी काली मंदिर में अर्पित करें।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories