TOP BANNER
Sponsored

बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल में मनाई गई बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती एवं वैशाखी पर्व

गिरिडीह : बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल मे संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती एवं वैशाखी पर्व बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन एच डॉ. पी हजारा ने संविधान शिल्पी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 13, 2022 Apr 13 57 Views
Share

गिरिडीह : बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल मे संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती एवं वैशाखी पर्व बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन एच डॉ. पी हजारा ने संविधान शिल्पी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इसके बाद उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि बाबा साहब सभी वर्ग के प्रिय थे। उन्होंने सर्वजन के उत्थान के लिए कार्य किया। शोषितों, पीड़ितों वंचितों एवं दलितों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। हम सब उनके महान व्यक्तित्व एवं जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लें।

इस अवसर पर अंतर सदनीय चित्राकंन, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा तीन से कक्षा 12 तक के छात्रों ने बड़े उत्साह से हिस्सा लिया। छात्रों ने जहां एक ओर अपनी रचनात्मक कल्पना की कुंची से वैशाखी के विभिन्न पहलुओं को कैनवस पर उतारकर जीवंत कर दिया वहीं अपने निबंध एवं भाषणों के माध्यम से बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सैद्धांतिक जीवन मूल्यों को उजागर कर, जन-जन को जागरूक करने एवं उनके पद चिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया।

MIDDLE
Sponsored

भाषण प्रतियोगिता में आलिया शबाहत प्रथम, पावनी शशि द्वितीय एवं गौरव सिंह तृतीय स्थान पर रहे। वहीं निबंध प्रतियोगिता में हर्षित अग्रवाल व मधुलिका मजूमदार प्रथम, कुमारी स्मृति द्वितीय व अक्षता केडिया तृतीय स्थान पर रही। चित्रांकन प्रतियोगिता में अमेक्षा सिन्हा व हर्षिका राज प्रथम, अभिरूप रक्षित व श्रेयांश द्वितीय एवं कत्या रानी व पूर्वी गुप्ता तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को भारतीय प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई और कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों व छात्रों का सराहनीय योगदान रहा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories